Giridih News: हृदय गति रुकने से समाजसेवी ज्योति लाल गिरी का निधन, चार बेटियों ने अर्थी को दिया कंधा

समाजसेवा, ज्योतिष और लोकसेवा के लिए क्षेत्र में थी विशेष पहचान

Giridih News: हृदय गति रुकने से समाजसेवी ज्योति लाल गिरी का निधन, चार बेटियों ने अर्थी को दिया कंधा
पिता ज्योति लाल गिरी की अंतिम यात्रा में अर्थी को कंधा देतीं उनकी बेटियां, भावुक हुआ पूरा गांव

जमुआ प्रखंड के मुरखारी गांव निवासी समाजसेवी ज्योति लाल गिरी का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चारों बेटियों ने पिता की अर्थी को कंधा देकर सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए नई मिसाल पेश की।

गिरिडीह: जमुआ प्रखंड के मुरखारी गांव के समाजसेवी ज्योति लाल गिरी का रविवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों गांवों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उनके आवास पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इधर, रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए उनकी चारों बेटियों ने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। बेटियों के इस कदम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि बेटियां भी बेटों से किसी मायने में कम नहीं हैं।

मृतक ज्योति लाल गिरी अपने जीवनकाल में समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। किसी भी परिवार पर संकट आने की सूचना मिलते ही वे सबसे पहले सहायता के लिए पहुंचते थे और लोगों का हौसला बढ़ाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग उनकी सेवाओं को याद कर भावुक हो रहे हैं।

ज्योति लाल गिरी ज्योतिष शास्त्र एवं तंत्र-मंत्र के प्रखर ज्ञाता माने जाते थे। वे देवी मनसा के परम भक्त थे। ग्रामीणों का मानना था कि उनकी साधना और सेवा भाव के कारण वे विषैले जीवों के काटने से पीड़ित लोगों की झाड़-फूंक कर सहायता करते थे। कई बार सांप के डसने से पीड़ित लोगों की जान बचाने के कारण क्षेत्र के लोग उन्हें सम्मानपूर्वक ‘गुरुजी’ कहकर संबोधित करते थे। उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई थी।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले प्रेमी संग भागी बेटी: जीते जी पिता ने कर दिया पिंडदान, सोशल मीडिया पर आया शादी का वीडियो

निधन की सूचना मिलते ही तारा मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, बदडीहा मुखिया आशुतोष कुशवाहा, उपमुखिया अंबिका पंडा, पंचायत समिति सदस्य मनोज पंडा, गंगाधर वर्मा, नागो सिंह, प्रदीप यादव, नरेश पंडा, सुधीर पंडा, हीरामन सिंह, दिलो महतो, दीपू गिरी, विनोद गिरी, भरत गिरी, रविंद्र पंडा, निरंजन सिंह सहित अनेक लोगों ने पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर Hazaribagh news: नीट परीक्षा को लेकर होटलों में सघन जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर
Giridih News: उपायुक्त के निर्देश पर मादक पदार्थों के खिलाफ निकली भव्य प्रभात फेरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा
Sahebganj News: JLKM का संगठन विस्तार अभियान, 21 जून को राजमहल में होगी जिला स्तरीय बैठक
सरिया प्रखंड के बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने अधिकारी के रूप में जगाई समाज सेवा की नई अलख
Sahebganj News: संध्या कॉलेज में मुफस्सिल कार्यालय लिपिकों की लेखा परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारी और ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में मना योग दिवस
Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी
कुलपति डॉ राजीव मनोहर के आदेश पर अधिसूचना जारी, डीएसपीयू में बढ़ी नामांकन तिथि
Koderma News: सभापति सरयू राय की अध्यक्षता में हुई प्रत्यायुक्त विधान समिति की समीक्षा बैठक
Koderma News: बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, लेकिन सुरक्षित बाहर निकले सभी यात्री
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा की महा-तैयारी, 595 मंडलों में जुटेंगे दिग्गज