Giridih News: विधायक कल्पना सोरेन और डीसी रामनिवास यादव ने किया खावा-जगमनरायडीह पुल का उद्घाटन

सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी नई कनेक्टिविटी

Giridih News: विधायक कल्पना सोरेन और डीसी रामनिवास यादव ने किया खावा-जगमनरायडीह पुल का उद्घाटन
(विकास योजनाओं का उद्घाटन करतीं विधायक और डीसी)

गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह में खावा-जगमनरायडीह पुल का उद्घाटन किया और बेंगाबाद में 39 आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्रों की शुरुआत की। इसके साथ ही अधिकारियों ने बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और विकास योजनाओं की प्रगति की व्यापक समीक्षा की।

गिरिडीह: विधायक, गांडेय विधानसभा, कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त, रामनिवास यादव सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन एवं समीक्षा की। कार्यक्रम के तहत गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत खावा-जगमनरायडीह पुल निर्माण कार्य (ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल) का उद्घाटन किया गया। 

इस अवसर पर  विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क एवं पुल संपर्क किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होते हैं। इस पुल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। 

किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, वहीं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इसके पश्चात बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में एचडीएफसी बैंक के सीएसआर मद से रंग-रोगन एवं साज-सज्जा किए गए 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का समेकित उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के भौतिक संसाधनों को सुदृढ़ करते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की आपूर्ति विभाग की योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि केंद्रों में बच्चों एवं लाभुकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ

विधायक,  कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी व्यवस्था, दवा उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाएं, प्रसव कक्ष, वार्डों की साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

निरीक्षण एवं उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार, महापौर,  प्रमिला मेहरा, उप विकास आयुक्त,  स्मृता कुमारी, बेंगाबाद प्रमुख सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी