पिता के बगल में सो रहे युवक का गला रेतकर कत्ल, सुबह खून से लथपथ मिला शव

पिता के बगल में सो रहे युवक का गला रेतकर कत्ल, सुबह खून से लथपथ मिला शव
युवक की हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस

सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे 20 वर्षीय युवक राकेश कुमार राय की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। युवक अपने पिता के बगल में सो रहा था, लेकिन वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी।

सीवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के हरिहर छपरा गांव में अपराधियों ने एक 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि युवक अपने घर के दरवाजे पर पिता के बगल में सोया हुआ था, लेकिन हत्यारों ने वारदात को इतनी खामोशी से अंजाम दिया कि पास में सो रहे पिता को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

कुछ दिन पहले ही घर लौटा था युवक

मृतक की पहचान भीखपुर पंचायत के हरिहर छपरा गांव निवासी राकेश कुमार राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश बाहर रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। मंगलवार की रात वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर सोया था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और फरार हो गए।

सुबह शव देखकर परिजनों के उड़े होश

बुधवार सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो दरवाजे पर खून से सना शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है तथा हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: सीवान में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, मशीन समेत भारी मात्रा में नकली नोट बरामद

परिजनों के अनुसार राकेश का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। यही वजह है कि हत्या के पीछे की मंशा को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गांव में दहशत का माहौल

बताया गया कि राकेश अविवाहित था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पिता और बड़ा भाई राजू राय हैं, जो ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। युवक की हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत और मायूसी का माहौल है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप