नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश

लंबित मामले के वारंट के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के बाद जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने लंबित वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को उस समय बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई एक लंबित मामले में जारी वारंट के आधार पर की गई।

गिरफ्तारी के बाद जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से उनकी पार्टी की प्रत्याशी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी वीडियो संदेश में तेज प्रताप ने कहा कि वीणा मानवी चुनाव में मजबूत स्थिति में थीं, इसलिए उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया। उन्होंने कहा, "महिला के साथ जब अन्याय होता है तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलता है। अब बिहार आने के बाद मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा।"

तेज प्रताप ने गिरफ्तारी के समय पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि यदि पुलिस के पास पहले से गिरफ्तारी वारंट था तो पिछले तीन दिनों से चुनाव प्रचार के दौरान कार्रवाई क्यों नहीं की गई। नामांकन के तुरंत बाद की गई गिरफ्तारी कई सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं, लेकिन जल्द बिहार लौटकर इस मामले में सरकार का घेराव करेंगे और प्रेस वार्ता के जरिए अपना पक्ष रखेंगे।

फिलहाल पुलिस की ओर से गिरफ्तारी को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद बांकीपुर उपचुनाव की सियासत गरमा गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक टकराव और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश