Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ ने सचिव से की मांग
झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता सचिव अबू इमरान ने साहिबगंज के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन के तहत चल रही मेगा पेयजल योजना का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने एलएंडटी को मार्च 2028 तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे संथाल परगना के बड़े हिस्से को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
साहिबगंज: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबू इमरान ने राजमहल प्रखंड के पूर्वी नारायणपुर पहुंचकर जल जीवन मिशन के तहत चल रही योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने कार्यकारी एजेंसी एल एंड टी के अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एजेंसी को निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया।
सचिव ने बताया कि यह योजना केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत भागीदारी से चल रही है। मार्च 2028 तक कार्य पूरा कर विभाग को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद पाइपलाइन के माध्यम से संथाल परगना के अधिकांश क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू होगी। सचिव ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन निर्माण में जमीन से जुड़ी कुछ समस्याएं सामने आईं, जिसे एजेंसी ने सचिव के समक्ष रखा।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

