Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश

ईआरओ और एईआरओ को समयबद्ध काम का आदेश

Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश
(समीक्षा में शामिल पदाधिकारी)

गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान की समीक्षा करते हुए 94.99% वितरण के बाद शेष प्रपत्रों को शत-प्रतिशत पूरा करने और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने मतदाताओं से बीएलओ से संपर्क कर यथाशीघ्र प्रपत्र भरने की अपील की।

गिरिडीह: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची के अद्यतन, गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  रामनिवास यादव ने की। 

समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO), बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं संबंधित नोडल पदाधिकारियों को अभियान के शेष कार्यों को पूरी गंभीरता, जवाबदेही एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा में बताया गया कि जिले में गणना प्रपत्रों का 94.99 प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया गया है। इस पर उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शेष सभी पात्र मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाकर वितरण का कार्य हर हाल में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम या प्रपत्र किसी कारणवश छूटना नहीं चाहिए। 

सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में सघन डोर-टू-डोर भ्रमण कर शेष मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन की प्रगति की सतत समीक्षा की जाए। बैठक में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य की भी गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

यह भी पढ़ें: गावां में दो दिन से लापता मंटू साव का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया समानांतर रूप से संचालित हो, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जा सकें। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि SIR-2026 निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही, शिथिलता अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: दुबई में फंसे गिरिडीह के प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मतदाताओं से विशेष अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं ने अबतक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है, वे अपने संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर अथवा बीएलओ से तत्काल संपर्क स्थापित कर यथाशीघ्र गणना प्रपत्र भरें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी नागरिक बीएलओ के कार्यों में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:   
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने शंभु नाथ चौधरी का विश्लेषण, राधाकृष्ण किशोर की बेचैनी के पीछे के राजनीतिक मायने
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में भू-अर्जन मामलों की हुई समीक्षा
BIT सिंदरी बनेगा यूनिटरी यूनिवर्सिटी, सीएम हेमन्त सोरेन ने दी हरी झंडी
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विद्युत व्यवस्था की हुई समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश
Deoghar News: शिल्पग्राम में SDM की अध्यक्षता में SIR वॉलंटियर्स की समीक्षा सह प्रशिक्षण बैठक आयोजित
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई DMFT न्यास परिषद की बैठक
Sahebganj News: शेरशाहवादी समुदाय के जाति प्रमाण पत्र के लिए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने की बड़ी पहल
Sahebganj News: रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ऐतिहासिक 'लाल कोठी' की जमीन पर कब्जा जमाने वालों को नोटिस
Sahebganj News: पेयजल सचिव अबू इमरान ने राजमहल के पूर्वी नारायणपुर में जल जीवन मिशन का किया निरीक्षण
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नासरगंज पेट्रोल पंप के समीप शराब लदी बोलेरो जब्त
Giridih News: जिले में 94.99% गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा, शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश