Baghmara Breaking News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Crime News: पिता बना हैवान! बेटी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। किशोरी की मां के आवेदन पर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता अरबिंद कुमार बरनवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में कोडरमा जेल भेज दिया गया। Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर महेशपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेता को 50 हजार
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित कैराछत्तर भौरीकोचा मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं और विजेता टीम को ₹50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। Giridih News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन मजबूती और शक्ति केंद्रों के विस्तार पर चर्चा
Published On
By Suman Kumari
गिरिडीह के झारखंडधाम मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार, शक्ति केंद्रों को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर चर्चा की गई। संगठन प्रभारी परमेश्वर यादव ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास मंडल ने की। Jharkhand Politics: मॉनसून सत्र के पहले दिन हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
Published On
By Suman Kumari
रांची में षष्ठम झारखंड विधानसभा के षष्ठम (मॉनसून) सत्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया और मॉनसून सत्र के सफल, गरिमामय एवं सार्थक संचालन की शुभकामनाएं दीं। Crime News: कटकमसांडी में पॉक्सो एक्ट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Published On
By Susmita Rani
हजारीबाग के कटकमसांडी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कटकमसांडी थाना कांड संख्या 123/26 में बीएनएस की धारा 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत मामला दर्ज किया गया था। Jharkhand News: दुबई से कल तिरला पहुंचेगा प्रवासी मजदूर लालचंद महतो का शव
Published On
By Mohit Sinha
बगोदर के तिरला निवासी प्रवासी मजदूर लालचंद महतो का शव मंगलवार को लगभग एक महीने बाद दुबई से उनके गांव पहुंचेगा। जनवरी 2026 में रोजगार के लिए दुबई गए लालचंद की 5 जुलाई को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। Politics News: झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू 5-6 अगस्त को रांची दौरे पर, विधायक दल और INDIA गठबंधन की होगी अहम बैठक
Published On
By Susmita Rani
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के झारखंड प्रभारी के. राजू 5 और 6 अगस्त को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक और INDIA गठबंधन के विधायकों की संयुक्त बैठक में शामिल होंगे। रांची में आयोजित इन बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों, विधानसभा की रणनीति और गठबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। दौरे के बाद 6 अगस्त को के. राजू दिल्ली लौट जाएंगे। Sahibganj News: JPSC-JSSC घोटाले पर साहिबगंज में भाजयुमो का विशाल मशाल जुलूस, CBI जांच की मांग
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज में JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा सहित भाजपा के कई नेता शामिल हुए। स्वामी विवेकानंद चौक से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौक तक पहुंचे जुलूस में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। झारखंड भाजपा 29 जुलाई से चलाएगी संत रविदास समरसता संकल्प अभियान, 650वीं जयंती तक होंगे कार्यक्रम
Published On
By Mohit Sinha
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक 'संत रविदास समरसता संकल्प अभियान' चलाएगी। अभियान के तहत संत रविदास की 650वीं जयंती को भव्य रूप से मनाया जाएगा। तीनपहाड़ के पथलचट्टी गांव में दो ट्रांसफॉर्मर से कॉइल चोरी, शाम होते ही गांव में अंधेरा
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के पथलचट्टी गांव में अज्ञात चोरों ने 10 केवी के दो ट्रांसफॉर्मरों से कॉइल चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे शाम होते ही गांव अंधेरे में डूब जाता है। साहिबगंज में जमीन विवाद में चाची की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजा फरार
Published On
By Susmita Rani
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र स्थित बरमसिया गांव में जमीन विवाद के चलते एक महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतका रासो मुनी मुर्मू पर उनके भतीजे धनु मरांडी ने कथित रूप से घर में घुसकर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जंतर-मंतर पर रात को फिर हिंसा, दिल्ली पुलिस का दावा-प्रदर्शनकारी खुखरी लहराते दिखे
Published On
By Susmita Rani
नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार रात प्रदर्शन के दौरान एक बार फिर हिंसा भड़क गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच टॉलस्टॉय मार्ग और संसद मार्ग के पास झड़प हुई, जिसमें दो एसीपी, दो इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी और आरएएफ के जवान घायल हो गए। 