Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर महेशपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विजेता को 50 हजार
थाना प्रभारी रवि शर्मा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड स्थित कैराछत्तर भौरीकोचा मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं और विजेता टीम को ₹50 हजार का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
पाकुड़: महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत कैराछत्तर भौरीकोचा मैदान में शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा, रवि हांसदा मुखिया, नरेश मुर्मू मुखिया, गोपीचंद राय ग्राम प्रधान और विशिष्ट अतिथियों ने बारी बारी से सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर और फुटबॉल प्रतियोगिता को शुरू करवाया। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम में ही हिस्सा ले सकते हैं।
जिसमें विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 50000 तथा द्वितीय पुरस्कार 40000 और तीसरा एवं चौथा 10000 -10000 राशि का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें पहला मुकाबला एफसी गजार दिसोम काठीकुंड और एफसी फाल्कन स्ट्राइकर के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक संघर्ष के बाद गोल्डन गोल से एफसी गजार दिसोम काठीकुंड ने मैं जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।संस्कृति और खेल: आयोजकों ने बताया कि आदिवासी समाज में फुटबॉल रसा बसता है।

Related Posts


Latest News







