Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा

एसडीपीओ कुमार गौरव ने किया टीम का नेतृत्व

Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
(पाकुड़ दोहरा हत्याकांड खुलासा)

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झेनागड़िया गांव में मां और बेटी की धारदार हथियार से हत्या मामले का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अबरास अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर खून लगा चाकू एवं कपड़े बरामद किए हैं।

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के झेनागड़िया गांव में महिला एवं उसकी पुत्री की धारदार हथियार से हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी अबरास अंसारी उर्फ अबरास मोमिन (28 वर्ष), पिता अफजल अंसारी उर्फ अफजल मोमिन, निवासी झेनागड़िया, थाना लिट्टीपाड़ा, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 5/6 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि करीब 12 बजे झेनागड़िया गांव में एक महिला और उसकी पुत्री की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 45/26, दिनांक 06.08.2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

घटना के त्वरित उद्भेदन एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया तथा दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया। आधुनिक वैज्ञानिक साक्ष्यों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी अबरास अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू तथा घटना के समय पहना गया खून लगा टी-शर्ट और बरसाती बरामद कर जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लिट्टीपाड़ा थाना में वर्ष 2020 में भी मामला दर्ज है। लिट्टीपाड़ा थाना कांड संख्या 26/2020, दिनांक 19 मई 2020 में भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 342, 324, 326, 307 एवं 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

SIT टीम में शामिल अधिकारी

डबल मर्डर कांड के उद्भेदन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, पाकुड़ नगर थाना प्रभारी पु0नि0 अनिल कुमार गुप्ता, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी पु0अ0नि0 विवेक कुमार, हिरणपुर थाना प्रभारी पु0अ0नि0 विनय कुमार, पु0अ0नि0 अनिल कुमार पंडित, पु0अ0नि0 मोतिलाल मिश्रा, तकनीकी शाखा के पु0अ0नि0 सुकदेव साहा, स0अ0नि0 मनोज कुमार मरांडी सहित लिट्टीपाड़ा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दोहरे हत्याकांड के बाद लोगों में व्याप्त चिंता के बीच पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर भरोसा बढ़ा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान