Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला

अधिवक्ताओं सहित 200 लोगों का नि:शुल्क इलाज

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
(तेनुघाट अधिवक्ता स्वास्थ्य जांच)

तेनुघाट अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन में गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित महा मेडिकल मेला में 200 से अधिक लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। मेदांता रांची और जनता अस्पताल पेटरवार के डॉक्टरों ने अधिवक्ताओं व स्थानीय लोगों को चिकित्सा परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराईं।

बोकारो: तेनुघाट अधिवक्ता संघ के पुस्तकालय भवन में गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा महा मेडिकल मेला लगाया गया। इस महा मेडिकल मेला लगाने में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, प्रोग्राम सहयोगी अभिषेक मिश्रा, गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर मो अजमल अंसारी एवं उपाध्यक्ष मोहम्मद रेहान अंसारी ने अहम भूमिका निभाई। 

इस महा मेडिकल मेला में मेदांता अस्पताल रांची के डॉक्टर प्रतिमा कुमारी के साथ आदित्य राज और उनकी टीम, जनता अस्पताल पेटरवार से डॉक्टर जेड आलम एवं सहयोगी टीम, वही गोमिया से आंख जांच की टीम इकबाल मुस्तफा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अधिवक्ता सहित अन्य लोगों ने भी जांच का लाभ उठाया। 

जिसमें मेदांता रांची के डॉक्टर प्रतिमा कुमारी के द्वारा लगभग 84 लोगों का, जनता अस्पताल पेटरवार के डॉक्टर के द्वारा 45 एवं आँख जांच 93 लोगों को किया गया। इसमें लगभग सभी के शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य कई जांच किए गए। इसके बाद डॉक्टर के द्वारा दवा के साथ-साथ अन्य कई सुझाव दिए गए। जांच कराने के बाद सभी अधिवक्ता काफी खुश नजर आ रहे थे। अधिवक्ताओं का कहना था इस तरह के महा मेडिकल मेला में हम लोग आसानी से डॉक्टर के द्वारा जांच करवा कर अपने आप को स्वस्थ पाकर काफी प्रसन्न है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान