Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा

सार्वजनिक स्थानों पर रहेगी विशेष पुलिस निगरानी

Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
(बेरमो एसडीपीओ अपराध गोष्ठी)

बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन के साथ-साथ आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए गए।

बोकारो: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अनुमंडल क्षेत्र के सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में लंबित कांडों एवं पिछले माह दर्ज कांडों की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि लंबित मामलों में तेजी लाकर पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता है। कांडों के अनुसंधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 15 अगस्त को लेकर दिए गए सख्त निर्देश। बैठक का मुख्य फोकस आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों एवं विधि व्यवस्था संधारण पर रहा। एसडीपीओ ने सभी थानों को अलर्ट मोड में रहने और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। 

सभी सार्वजनिक स्थानों, सरकारी भवनों और समारोह स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दी जाए। 15 अगस्त के कार्यक्रमों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। वाहन चेकिंग अभियान तेज किया जाए। एसडीपीओ ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। गोष्ठी में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित वारंटों के निष्पादन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान