Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना

अपराध नियंत्रण और गश्ती होगी अधिक प्रभावी

Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
(आईजी, डीसी और एसपी ने दिखाई हरी झंडी)

बोकारो के सेक्टर 12 पुलिस लाइन से उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीणा ने 39 नए बोलेरो पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों से जिले में अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई को मजबूती मिलेगी।

बोकारो: शुक्रवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन, बोकारो से जिले को आवंटित 39 नए बोलेरो पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर आईजी  शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जिले को इस चरण में 39 नए पुलिस वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पूर्व मार्च माह में भी जिले को 39 वाहन प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि इन नए वाहनों के शामिल होने से जिले के सभी पुलिस थानों एवं पुलिस बल की गतिशीलता और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। 

इससे अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, कानून-व्यवस्था संधारण तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस का मूल मंत्र सेवा ही लक्ष्य है। इसी भावना के अनुरूप आमजन को बेहतर, त्वरित एवं संवेदनशील पुलिस सेवा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए संसाधनों के जुड़ने से पुलिस जनता की अपेक्षाओं पर और बेहतर ढंग से खरा उतरेगी तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने नए वाहनों का निरीक्षण किया तथा पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को वाहनों का प्रभावी उपयोग करते हुए बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, उनके संघर्ष और त्याग को नमन: उपायुक्त

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान