Bokaro News: ओएनजीसी ने बनगड़िया ओपी को दिए 15 बैरिकेड्स, सड़क सुरक्षा अभियान से जागरूकता का संदेश
यातायात व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस को उपलब्ध कराए गए बैरिकेड्स
धनबाद के तालगड़िया स्थित बनगड़िया ओपी परिसर में ओएनजीसी की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस को यातायात नियंत्रण के लिए 15 नए बैरिकेड्स सौंपे गए। मुख्य अतिथि एसडीपीओ सह एएसपी वेदांत शंकर ने सड़क सुरक्षा को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए यातायात नियमों के पालन की अपील की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीपीओ सह एएसपी वेदांत शंकर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल नियम लागू करना नहीं, बल्कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने चिंता जताई कि वर्तमान समय में अपराध की अपेक्षा सड़क दुर्घटनाओं में अधिक लोगों की जान जा रही है। ऐसे में जनजागरूकता बेहद आवश्यक है और इस दिशा में ओएनजीसी का सहयोग सराहनीय है।
ओएनजीसी के मुख्य महाप्रबंधक विकास चंद्र सिंह ने कहा कि पर्वतपुर क्षेत्र कंपनी का परिचालन क्षेत्र है और झरिया इलाके में आने वाले कुछ महीनों में कोल बेड मिथेन (सीबीएम) गैस का उत्पादन शुरू होने की संभावना है। इससे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी, इसलिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बैरिकेड्स मिलने से पुलिस को यातायात नियंत्रण में काफी सुविधा होगी।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News







