दुमका: विद्यालयों को चार दिनों के मध्याह्न भोजन के लिए ₹3.03 लाख आवंटित

कक्षा 1 से 8 तक के लिए 811 क्विंटल चावल का आवंटन

दुमका: विद्यालयों को चार दिनों के मध्याह्न भोजन के लिए ₹3.03 लाख आवंटित
रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में आयोजित मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में मध्याह्न भोजन योजना और विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मासिक स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विद्यालयों के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन की समीक्षा करते हुए चार दिनों के लिए ₹3,03,160 की राशि जारी करने की जानकारी दी गई। कक्षा 1 से 8 तक के लिए 811 क्विंटल चावल का आवंटन किया गया है।

दुमका : रानीश्वर उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार शुक्रवार को प्रखण्ड कार्यालय रानीश्वर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मासिक स्टीयरिंग कमिटी की बैठक आहुत किया गया। बैठक में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक रानीश्वर एस्थर मुर्मू द्वारा बताया गया कि सभी विद्यालयों के लिए वर्ग 1 से 8 तक कुल 811 क्विंटल चावल का आवंटित पत्र प्राप्त हुआ है, प्रखण्ड में चावल प्राप्त होने के उपरानत आवश्यकतानुसार विद्यालय को उपलब्ध करा दिया जायेगा।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में मध्याह्न भोजन मद में विद्यालयों को चार दिनों के लिए कुल राशि 3,03,160.00 (तीन लाख तीन हजार एक सौ साठ) रूपया विद्यालयवार भेज दिया दी गयी है। माह अप्रैल 2026 के लिए सभी रसोईया का मानदेय उनके खाते में जिला द्वारा भेज दिया गया है, 5 नवचयनित रसोईया का मानदेय हेतु पत्र जिला कार्यालय को भेज दी गयी है।

इसके अतिरिक्त विभागीय निदेशानुसार प्रथम चरण में 9 विद्यालयों (प्रा०वि० भिलाईगढ़, प्रा०वि० भिटरा, रा०म०वि० बिलकांदी, उ०म०वि० बड़ाहरखी, उ०प्रा०वि० बड़घाटा, उ०प्रा०वि० बेलडंगाल, उ०प्रा०वि० बेनियाग्राम, उ०प्रा०वि० बिसरीयाम पहाड़ी टोला एवं उ०प्रा०वि० भुईकुमरा संथाली टोला) का सामाजिक अंकेक्षण कराने का निदेश प्राप्त है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा इन सभी 9 विद्यालयों को आवश्यक दस्तावेज को अद्यतन कर सामाजिक अंकेक्षण कराने का निदेश दिया गया। साथ ही प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में एम०डी०एम० मेनु के अनुसार प्रतिदिन संचालन करने का निदेश दिया गया।

प्रत्येक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक छात्रों को एक-एक अण्डा, प्रत्येक बुधवार को मडुवा/रागी का हलवा या लड्डू देने का निदेश दिया गया। मध्याह्न भोजन प्रतिदिन चखने एवं चखने के उपरान्त चखना पंजी में अंकित करने का निदेश दिया गया कि भोजन किस प्रकार है। मध्याह्न भोजन चखने का कार्य विद्यालय के अध्यक्ष, सदस्य, सी०आर०पी० बी०आर०पी०, छात्रों के माता-पिता/अभिभावक एवं ग्रामीणों से कराया जा सकता है।उक्त बैठक में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रानीश्वर, प्रभारी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी रानीश्वर, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी रानीश्वर, प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधक रानीश्वर, जे०एस०एल०पी०सी० के सदस्य तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष और संयोजिका भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार