अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर करारा हमला

यूपी सरकार कर रही गड़बड़ी की त्वरित जांच

अयोध्या राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर करारा हमला
(आदित्य साहू फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सवाल उठाने पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति में डूबी कांग्रेस आज घड़ियाली आंसू बहा रही है, जबकि यूपी सरकार मामले की तेजी से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कर रही है।

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी द्वारा अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में सवाल खड़ा करने पर बड़ा निशाना साधा। साहू ने कहा कि वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति में आकंठ डूबी कांग्रेस पार्टी आज अयोध्या राम मंदिर पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। 

कांग्रेस पार्टी के नेता प्रेसवार्ता कर सवाल पूछते चल रहे। यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान न्यायालय में एफिडेविट कर कहा कि राम एक काल्पनिक पात्र हैं जिनका कोई जन्मस्थान नहीं। ये वही कांग्रेस है जिसने कारसेवकों पर गोली चलाने, कारसेवकों की हत्या का समर्थन किया। 

इतना ही नहीं जब उच्चतम न्यायालय ने वर्षों से तिरपाल में रह रहे रामलला को उनके जन्मस्थान को सही माना तब भी कांग्रेस पार्टी खुशी जाहिर नहीं कर सकी। और जब भव्य मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा हुई तो कांग्रेस पार्टी के नेता चाहे सोनिया गांधी जी हों या राहुल गांधी जी आमंत्रण तक स्वीकार नहीं किया। आज चढ़ावा मामले में कुछ अनियमितताएं उजागर हुई हैं जिसकी तेजी से उत्तरप्रदेश सरकार जांच करा रही है, जो दोषी चिन्हित हो रहे उनपर त्वरित कार्रवाई हो रही हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी को राम मंदिर की चिंता सताने लगी।

कहा कि कांग्रेस पार्टी के चाल चरित्र से जनता परिचित है। सनातन संस्कृति और इसके सम्मान बढ़ाने को लेकर कांग्रेस ने कभी चिंता नहीं की। सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस नेतृत्व ने ही तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को नहीं जाने का दबाव बनाया था जबकि राजेंद्र बाबू अपने निर्णय से नहीं डिगे। कांग्रेस पार्टी राम मंदिर की चिंता छोड़ अपने वोट बैंक की चिंता करे।तुष्टीकरण और परिवारवाद की राजनीति ही कांग्रेस की आत्मा है।

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, विधानसभा पहुंचकर किया अंतिम नमन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश