Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश
(जनता दरबार में DC)

गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में DC रामनिवास यादव ने जिले भर से आए नागरिकों की भूमि, पेयजल व सामाजिक सुरक्षा संबंधी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।

गिरिडीह: उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सीधे उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है तथा इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने तथा आवेदकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करने का निर्देश दिया। 

इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि जनसरोकार से जुड़े मामलों का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है, जहां नागरिक बिना किसी मध्यस्थता के अपनी समस्याओं को रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: उपायुक्त रामनिवास यादव ने अरतोका में किया औचक निरीक्षण, अवैध पोकलेन जब्त करने के निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश