Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
घरेलू विवाद से मानसिक तनाव में था मृतक युवक
पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल राय के रूप में हुई है।
पाकुड़: नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज मोहल्ले में मंगलवार को एक युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद से परेशान था। हालांकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


