Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित

सत्र 2026 से प्रारंभ होगा चार-वर्षीय बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम

Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
(फोटो)

विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में सत्र 2026 से 4-वर्षीय बीएससी ऑनर्स/ऑनर्स-वित-रिसर्च पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है, जिसके लिए इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल के जरिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग में चार-वर्षीय बीएससी ऑनर्स तथा ऑनर्स-वित-रिसर्च  बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम की पढ़ाई प्रारंभ सत्र 2026 से प्रारंभ की जाएगी। जीव विज्ञान, भौतिकी तथा रसायन शास्त्र में इंटर या 10 + 2 उत्तीर्ण इच्छुक विद्यार्थी 31 जुलाई तक नामांकन हेतु चांसलर पोर्टल  https://universities. Jharkhand.gov.in पर आवेदन समर्पित कर सकते हैं।

विभावि के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के लगातार प्रयासों से यह पाठ्यक्रम प्रारंभ हो सका। इसकी जानकारी देते हुए बायोटेक्नोलॉजी विभाग के निदेशक तथा विश्वविद्यालय के नामांकन कोषांग के नोडल पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा में शोध एवं कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

डॉ कुमार ने आगे बताया कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को आधुनिक जैव प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, नवाचार तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करेगा। उन्होंने आगे बताया कि यह पाठ्यक्रम पूर्ण करने पर विद्यार्थियों को जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य विज्ञान, कृषि, औषधि उपयोग, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में रोजगार तथा उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेगा। बताया कि कुलपति का यह पहल विद्यार्थियों को समसामयिक तथा वैश्विक स्तर की शिक्षा एवं शोध हेतु सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

उन्होंने बताया कि नामांकन प्रपत्र समर्पित करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। डॉ इंद्रजीत कुमार ने आगे बताया कि आगे चलकर विद्यार्थी इसी विभाग में बायोटेक्नोलॉजी में एक या दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की पढ़ाई भी कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 24-मांडू विधानसभा में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बैठक संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी Pakur News: 32 वर्षीय राहुल राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Pakur News: जमीनी विवाद में मारपीट के चार प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: DC मेघा भारद्वाज ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का लिया जायजा
Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
Deoghar News: समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई समस्याएं, मौके पर हुआ कई मामलों का समाधान
Deoghar News: नगर निगम में मनाया गया 'नमस्ते दिवस', सफाई मित्रों को वितरित की गई पीपीई किट
Deoghar News: 2003 की मतदाता सूची से मिलान कर जमुनिया में सही किए जा रहे वोटर्स रिकॉर्ड
Deoghar News: MITT संस्थान की NSS इकाई ने निकाली जल संरक्षण जन-जागरूकता रैली, दिए प्रेरक संदेश
Deoghar News: ICT इंस्ट्रक्टरों को मिला प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 4-वर्षीय बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई शुरू, आवेदन आमंत्रित
Koderma News: प्रेमी को पकड़ने गई पुलिस पर नाबालिग ने चाकू से किया हमला, मची अफरा-तफरी
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, दिए निर्देश