Pakur News: समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में DC मेघा भारद्वाज ने सुनीं जनसमस्याएं
भूमि विवाद और दाखिल-खारिज मामलों पर विशेष संज्ञान
पाकुड़ समाहरणालय में आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों की पेंशन, भूमि विवाद व राशन समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
पाकुड़: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त मेघा भारद्वाज के समक्ष रखीं। इस दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, पेयजल, बिजली, सड़क, अतिक्रमण, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए तथा सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी कर आवेदकों को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


जन समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी, जबकि शेष मामलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं और जन समाधान दिवस जैसी व्यवस्था को आमजन के लिए उपयोगी पहल बताया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


