Pakur News: आमडापाड़ा के अंबाडीहा गांव में निर्माणाधीन जलमीनार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ीं

Pakur News: आमडापाड़ा के अंबाडीहा गांव में निर्माणाधीन जलमीनार की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
(खराब जलमीनार निर्माण विवाद)

पाकुड़ जिले के आमडापाड़ा प्रखंड अंतर्गत बासमती पंचायत के अंबाडीहा गांव में बिना सूचना पट्ट के बन रहे जलमीनार में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

पाकुड़: जिले के आमडापाड़ा प्रखंड अंतर्गत बासमती पंचायत के अंबाडीहा गांव, मांझी टोला में  बन रहे जलमीनार की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। योजना स्थल पर सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने और घटिया सामग्री के इस्तेमाल से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

सूचना पट्ट नही है।कार्य स्थल पर विभाग का नाम, योजना की कुल लागत और समय-सीमा दर्शाने वाला बोर्ड नहीं है। इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटिया  बंगला ईंट का इस्तेमाल ग्रामीणों का आरोप है कि जल मीनार के निर्माण में घटिया बंगला' ईंट' का प्रयोग किया गया है।ऐसा ग्रामीणों का कहना है। इससे भविष्य में संरचना की मजबूती को लेकर चिंता बनी हुई है।

पेयजल संकट बरकरार  

मांझी टोला में सैकड़ों परिवार रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में पेयजल की भारी किल्लत है। जल मीनार से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कार्य पूरा नही होने से लोगों में निराशा है। एक ग्रामीण ने कहा, "हमें पानी की सबसे ज्यादा समस्या है। जल मीनार बन रहा है, पर ऐसे काम से कब तक चलेगा?"

प्रशासन से कार्रवाई की मांग  

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते गुणवत्ता नहीं सुधारी गई तो सरकारी धन की बर्बादी के साथ-साथ जल संकट भी बना रहेगा।

यह भी पढ़ें: पाकुड़िया में सिद्धू-कानू जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने देखा भव्य दंगल

विभाग ने साधी चुप्पी  

इस संबंध में जब पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता चंदन कुमार से फोन पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल काट दिया। इस कारण विभाग का पक्ष नहीं मिल सका।

यह भी पढ़ें: एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान यातायात नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब ऑनलाइन कट रहा है चालान
दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर अस्पताल पहुंचा; डॉक्टर भी रह गए हैरान
एनजीटी नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: पाकुड़िया-काजलादाहा सीमा पर बेलगाम बालू माफिया का अवैध कारोबार
सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स स्कूल में 100 फलदार पौधों का वितरण, हरित रांची का लिया संकल्प
हिमांशु हत्याकांड की सीबीआई जांच हो, पुलिस की भूमिका भी कटघरे में: आदित्य साहू
श्रावणी मेला 2026: बिहार-झारखंड के अधिकारियों की बड़ी बैठक, VIP दर्शन पर पूर्ण रोक
रांची के निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, 22 लाख के बिल ने बढ़ाया विवाद, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
सुशी माइंस में कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का बड़ा एक्शन, चार बाइक जब्त, तस्करों में हड़कंप
खटिया पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद, उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया SIR-2026 अभियान का निरीक्षण
आंगनवाड़ी कर्मियों को स्थायी कर्मचारी घोषित कर कानूनी अधिकार प्रदान करे झारखंड सरकार: जे.पी. पांडेय
शिक्षा, अनुशासन और उत्कृष्टता का उत्सव: डीपीएस रांची ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
गिरिडीह प्रधान डाकघर में स्पीड पोस्ट सेल्फ बुकिंग कियोस्क की सुविधा तत्काल शुरू हो: सुनील कुमार खंडेलवाल