22 डिसमिल जमीन के लिए खून-खराबा! भतीजे ने चाचा को सीने में मारी गोली

जीएलए कॉलेज के पास सुबह हुई वारदात, जमीन विवाद बताया जा रहा कारण

22 डिसमिल जमीन के लिए खून-खराबा! भतीजे ने चाचा को सीने में मारी गोली
मेदिनीनगर में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी में घायल पीएचईडी ठेकेदार संजय तिवारी

पलामू के मेदिनीनगर में शनिवार सुबह जमीन विवाद को लेकर पीएचईडी ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू को उनके ही भतीजे ने गोली मार दी। घटना शहर थाना क्षेत्र के जीएलए कॉलेज के पास हुई।

पलामू: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारालोटा निवासी पीएचईडी ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू को शनिवार सुबह गोली मार दी गई। घटना उस समय हुई जब वह काली मंदिर से पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे। पांकी रोड स्थित जीएलए कॉलेज के समीप उन पर हमला किया गया। आरोप है कि घटना को उनके भतीजे प्रीतम तिवारी ने अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।

घायल संजय तिवारी को तत्काल मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार गोली उनके सीने में लगी है। एक्स-रे रिपोर्ट में गोली शरीर में फंसी होने की पुष्टि हुई है।

एमएमसीएच में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पलामू की एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला सामने आया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घायल के पिता लव तिवारी ने बताया कि खरीदी गई 22 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में जगन्नाथ तिवारी के पुत्र सतीश तिवारी द्वारा मुकदमा दायर किया गया है, जिसकी शनिवार को सुनवाई भी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश तिवारी का पुत्र प्रीतम तिवारी सुबह से कई बार फोन कर संजय तिवारी को बुला रहा था।

यह भी पढ़ें: जीआई के क्षेत्र में झारखंड ने मजबूत की अपनी उपस्थिति; राज्य के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग

परिजनों के अनुसार संजय तिवारी प्रत्येक शनिवार को काली मंदिर में पूजा करने जाते थे और इस दिनचर्या की जानकारी प्रीतम तिवारी को थी। आरोप है कि वह पहले से घात लगाकर बैठा था और मौका मिलते ही गोली चला दी।

यह भी पढ़ें: राजद पहले अपना आत्ममंथन करे, के. राजू पर आरोप राजनीतिक दिवालियापन: नायक

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में रिश्तेदार, शुभचिंतक और परिचित लोग एमएमसीएच पहुंच गए।



गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन Ranchi News: एसबीयू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस का भव्य आयोजन
योग, अनुशासन और रचनात्मकता का संगम बना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह
मोदी सरकार में जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी विरासत को मिल रही नई राष्ट्रीय पहचान: आदित्य साहू
कैंब्रिज ग्रुप के संस्थानों में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया योगाभ्यास
अनिल कपूर के नए शो में मिलेगा टीवी पर आने का मौका, जीत सकते हैं 1 करोड़ रुपये
Sawan 2026: कब से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानें चारों सावन सोमवार की तारीखें
Lucknow Fire: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; CM योगी ने लिया संज्ञान
विश्व योग दिवस पर संस्कार भारती के योग शिविरों में उमड़ा उत्साह, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
27 जून तक रेल यात्रियों को बड़ा झटका, कई ट्रेनें रद्द तो कई का बदला रूट
पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना AIIMS में भर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला
Viral Video: कैमरा एंगल ने कैसे बनाया साधारण जगह को खतरनाक, देखें वीडियो
5 मिनट की बात, 37 लाख खर्च और 3 दिन में तलाक; दूल्हे की कहानी सुनकर रह जाएंगे दंग