Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की शहरी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा
सहायक नगर आयुक्त और सभी कार्यपालक पदाधिकारी रहे मौजूद
पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक करते हुए अघोर आश्रम के शहरी फ्लैट्स का 15 दिनों में गृह प्रवेश कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जुडको की जलापूर्ति योजनाओं, इनडोर स्टेडियम निर्माण, कचरा प्रबंधन और टैक्स वसूली की प्रगति की गहन समीक्षा कर अधिकारियों की जवाबदेही तय की।
पलामू: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिले के विभिन्न नगर पंचायत,नगर परिषद व मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा संचालित कार्यों की अद्यतन जानकरी ली गयी एवं आवश्यकतानुसार विभिन्न निर्देश दिये गये। इस दौरान डीसी ने सर्वप्रथम पिछली बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की।
मेदिनीनगर नगर निगम की समीक्षा के दौरान उन्होंने जुडको द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकरी लेते हुए कार्यों में तेज़ी लाने की बात कही गयी। इस दौरान वाटर सप्लाई,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के स्टेटस की जानकारी ली गयी।वहीं अघोर आश्रम में बन रहे शहरी योजना के फ्लैट्स के सभी तकनीकी पहलुओं को समाधान कर 15 दिनों के भीतर फ्लैट्स का गृह प्रवेश कराने की बात कही।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


