Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खरीफ तैयारियों और कृषि योजनाओं की समीक्षा की

पुष्प खेती और गृह वाटिका योजनाओं की समीक्षा

Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खरीफ तैयारियों और कृषि योजनाओं की समीक्षा की
(उपायुक्त ने की समीक्षा)

पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कृषि एवं संबद्ध विभागों की बैठक कर खरीफ मौसम के लिए 1 lakh 37 हजार 270 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही उन्होंने अनुदान का लाभ लेकर काम न करने वाले लाभुकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और केसीसी का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

पलामू: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि, आत्मा शासकीय निकाय, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान एवं जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक में उपायुक्त शेखावत ने खरीफ मौसम की तैयारियों, बीज एवं उर्वरक उपलब्धता, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान पाठशाला, पशुधन विकास योजनाओं, वैक्सीनेशन अभियान तथा मत्स्य एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। 

उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी गयी है, लेकिन उनके स्तर से योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि नहीं दिखाई जा रही है, ऐसे लाभुकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये साथ ही उन्होंने पशुओं के वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में खरीफ 2026-27 के लिए बीज वितरण, उर्वरक आवश्यकता एवं आपूर्ति योजना की समीक्षा की गयी। जिले में खरीफ फसलों के लिए 1 लाख 37 हजार 270 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।वहीं किसानों को अनुदानित दर पर धान बीज उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तर से अब तक 2000 क्विंटल बीज आवंटित किया गया है। 

यह भी पढ़ें: Palamu News: सीडी रेश्यो में गिरावट पर भड़के मंत्री राधा कृष्ण किशोर; बैंकों को दी सरकारी राशि हटाने की चेतावनी

उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अधिकाधिक किसानों को केसीसी से जोड़ने का निर्देश दिया। समीक्षा में बताया गया कि विशेष शिविरों के माध्यम से केसीसी आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।बैठक में किसान पाठशाला के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गयी। विभिन्न केंद्रों पर फेंसिंग, सोलर पंप, पॉली हाउस, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, मत्स्य पालन तालाब, प्रशिक्षण केंद्र, पशु शेड एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गयी। 

यह भी पढ़ें: Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास योजना एवं मत्स्य विपणन योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वेद व्यास योजना के तहत कुल 35 लाभुकों को लाभान्वित किया जाना है तथा इसके लिए लाभुकों से आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान सब्जी एवं पुष्प खेती, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, गृह वाटिका एवं शेड नेट जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गयी। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की सांगठनिक बैठक; संगठन की मजबूती पर मंथन Pakur News: झिकरहाटी मंडल में भाजपा की सांगठनिक बैठक; संगठन की मजबूती पर मंथन
Pakur News: होटलों में फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण
कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: तुरुकडीहा में धारदार हथियार से अपनी ही तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या
Dumka News: सीडीपीओ आशुतोष राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई सहायिका चयन प्रक्रिया
Dumka News: स्टेट हाईवे पर 18 पहिया ट्रेलर ने मचाया तांडव; चार वाहन क्षतिग्रस्त, आधा दर्जन घायल
Palamu News: उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत ने खरीफ तैयारियों और कृषि योजनाओं की समीक्षा की
Palamu News: मालवरिया बस्ती के पास बाइक-मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़
झारखंड के साथ बिहार की राजनीति में भी भूचाल, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे मंत्री दीपक प्रकाश हुए बेटिकट, देना होगा इस्तीफा 
BIT मेसरा ने की 'AI-हायडा 2026' की शुरुआत, AI तकनीक से होगी हिमालयी जलवायु की सटीक मैपिंग
Hazaribagh News: चौपारण पुलिस ने अभियान चलाकर दो फरार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने की पंचायती राज और 15वें वित्त आयोग की समीक्षा