कलयुगी पिता का खौफनाक कदम: तुरुकडीहा में धारदार हथियार से अपनी ही तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीहा गांव में सोमवार को एक पिता नंदू यादव ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गिरिडीह: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरुकडीहा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तुरुकडीहा गांव निवासी नंदू यादव ने किसी धारदार हथियार से अपनी तीनों बेटियों पर हमला कर दिया। हमले में तीनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।


घटना के बाद मृत बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक साथ तीन मासूम बच्चियों की हत्या से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


