Giridih News: डीडीसी स्मृता कुमारी ने की पीएम आवास और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा
लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा पूर्ण
गिरिडीह डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में पीएम आवास-ग्रामीण और मनरेगा की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित आवासों को प्राथमिकता पर पूरा करने तथा मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
गिरिडीह: डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) एवं मनरेगा (MGNREGA) योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परियोजना पदाधिकारी, आवास, जिला समन्वय मनरेगा, इंचार्ज बीपीओ मनरेगा, आवास योजना के ब्लॉक कॉर्डिनेटर्स तथा सभी सहायक अभियंता उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों की प्रगति, निर्माण की वर्तमान स्थिति, लाभुकों को मिलने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित आवासों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।


Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


