Sahebganj News: अघोषित बिजली कटौती से राजमहल की जनता त्रस्त, बच्चों की पढ़ाई-बुजुर्गों की सांसें दोनों अटकीं

जनता ने बिजली विभाग से तय शेड्यूल जारी करने की मांग की

Sahebganj News: अघोषित बिजली कटौती से राजमहल की जनता त्रस्त, बच्चों की पढ़ाई-बुजुर्गों की सांसें दोनों अटकीं

साहिबगंज जिले के राजमहल प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दिन और रात में कई घंटों तक बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई, मरीजों का इलाज और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

साहिबगंज: जिले के राजमहल प्रखंड में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिले के विभिन्न पावर हाउस मुख्यमंत्री के निर्बाध विद्युत आपूर्ति संबंधी आदेशों पर पानी फेर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि दिन और रात में बार-बार हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न रहने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का कहना है कि प्रत्येक दिन 5 से 7 घंटे बिजली गुल रहती है। इन्वर्टर भी जवाब दे चुका है। मोमबत्ती की रोशनी में भविष्य कैसे संवरें? स्थानीय दुकानदार शंकर साह ने कहा कि विद्युत के अभाव में फ्रिज बंद है, कोल्डड्रिंक-दूध सब खराब हो रहा है। दिनभर में 8-10 बार ट्रिपिंग होता है। रोज नुकसान हो रहा है, कौन भरेगा?

इस संबंध में राजमहल प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद सिफ़रान अख्तर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों को किसी प्रकार का भय नहीं है और जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली कटने पर कंट्रोल रूम का फोन या तो बिजी मिलता है या उठता ही नहीं। जेई का नंबर स्विच ऑफ बताता है।

राजमहल अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन सुनील यादव ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बंद हो जाता है। जनरेटर चलाने को डीजल नहीं। मरीज तड़पता है, पर विभाग को फर्क नहीं पड़ता। इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही कटौती से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: पशु तस्करों के लिए 'सेफ जोन' बना बोरियो प्रखंड, बेनकाब हुआ तस्करी का नया रूट

मोहम्मद सिफ़रान अख्तर ने जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि विभाग शेड्यूल जारी करे कि कटौती कब-कब होगी। अघोषित कटौती बंद हो। अगर मुख्यमंत्री का आदेश कागज से निकलकर मीटर तक नहीं पहुंचा तो जनता सड़क पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा