Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
अभिषेक शर्मा और मोंटी शर्मा बने नए संगठन मंत्री
कोडरमा में ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक में जिला समिति का पुनर्गठन करते हुए कृष्णा सिंह घटवार को दोबारा अध्यक्ष और राजकिशोर सिंह को सचिव चुना गया। बैठक में अध्यक्ष ने स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने के लिए अभ्रक (मायका) व्यापार को पुनः जीवित करने पर विशेष जोर दिया।
कोडरमा: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की एक अहम बैठक संपन्न हुई जिसमें सदस्यों की रायशुमारी के पश्चात जिला समिति का पुनर्गठन किया गया। मंथन व चर्चा के बाद सदस्यों ने कृष्णा सिंह घटवार पर पूर्ण विश्वास जताते हुए फिर से उन्हें अध्यछ चुना। संघ के अन्य पदाधिकारियों में राजकिशोर सिंह को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी।
अन्य पदाधिकारियों में संगठन मंत्री अभिषेक शर्मा एवं मोंटी शर्मा संरक्षक अरविंद साव कोषाध्यक्ष लालजीत मेहता सह कोषाध्यक्ष इस्लाम खान सक्रिय सदस्य राजेश मेहता राजू मेहता संजय यादव को चुना गया। सभी चुने गये पदाधिकारियों ने ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ से जुडे लोगों को भरोसा दिलाया की संगठन की मजबूती के साथ साथ ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर हमेशा कार्य करेंगे।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


