Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण

संस्थान के निदेशक डॉ. बिजय सिंह ने किया वृक्षारोपण

Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
(एसआईटी में हुआ वृक्षारोपण)

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT), गिरिडीह में विश्व पर्यावरण दिवस पर निदेशक डॉ. बिजय सिंह और प्रधानाचार्य विपिन चौधरी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही संस्थान ने सत्र 2026-29 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग व तकनीकी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की घोषणा की है।

गिरिडीह: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SIT), गिरिडीह द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में संस्थान के निदेशक एवं क्षेत्र के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद् डॉ. बिजय सिंह ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा उपस्थित, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को अधिकाधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में डॉ. विजय सिंह ने कहा कि "पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।"

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने आसपास स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दें।

यह भी पढ़ें: Giridih News: लूटपाट की साजिश नाकाम, देसी कट्टा और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन चौधरी एवं अन्य शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, प्लास्टिक मुक्त समाज तथा हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके नियमित संरक्षण की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई।

यह भी पढ़ें: Giridih News: बिराजपुर जंगल में छापेमारी, फर्जी लोन ऐप से ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरफ्तार

सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गिरिडीह द्वारा आयोजित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति संस्थान की सामाजिक प्रतिबद्धता एवं जागरूक नागरिक निर्माण के उद्देश्य को प्रतिबिंबित करती है। संस्थान निरंतर शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों के निर्वहन हेतु विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है।

सत्र 2026-29 के लिए विभिन्न इंजीनियरिंग एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ है। संस्थान योग्य एवं महत्वाकांक्षी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तथा उज्ज्वल करियर निर्माण का अवसर प्रदान कर रहा है।

डॉ. विजय सिंह ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि "उच्च शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में सफलता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने की आधारशिला है। सही संस्थान का चयन ही उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है।"

"हरित पर्यावरण ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।"

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप भाटडीह गोदाम निरीक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर, चावल की जगह खुद्दी वितरण का आरोप
Hazaribagh News: विभावि के भूगोल विभाग में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित
धनवार विधानसभा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: खोरीमहुआ एसडीओ ने राजनीतिक दलों संग की बैठक
Giridih News: सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक में पर्यावरण दिवस, प्राचार्य ने किया पौधारोपण
Google Search Profiles: अब Google पर बनाएं अपनी प्रोफाइल, खुद तय करें Search में कैसी दिखे आपकी पहचान
Palamu News: विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाबचंद अग्रवाल कॉलेज में “हरियाली महोत्सव-2026” का आयोजन
Koderm News: व्यवहार न्यायालय में पर्यावरण दिवस, प्रधान जिला जज रमाकान्त मिश्रा ने किया वृक्षारोपण
Koderma News: ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की बैठक, कृष्णा सिंह घटवार फिर बने जिला अध्यक्ष
Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण
Bokaro News: विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी, झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई शहर बने ऊष्मा द्वीप
देवघर गोलीकांड का सनसनीखेज खुलासा; 5 आरोपी गिरफ्तार, 9 एमएम पिस्टल और बाइक बरामद