Giridih News: लूटपाट की साजिश नाकाम, देसी कट्टा और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

पुलिस को मिली थी बड़ी घटना की तैयारी की गुप्त सूचना

Giridih News: लूटपाट की साजिश नाकाम, देसी कट्टा और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी

गिरिडीह जिले के परसन थाना क्षेत्र के सखेटांड़ गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।

गिरिडीह: परसन थाना क्षेत्र के सखेटांड़ गांव से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किए गए दो युवकों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से परसन थाना क्षेत्र के सखेटांड़ गांव में हथियार के साथ एकत्रित हुए हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान सखेटांड़ गांव निवासी 19 वर्षीय सामुन अंसारी, पिता सागिर अंसारी, के घर से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह आशु कुमार पंडित, पिता स्व. रामचंद्र पंडित, ग्राम बांधी, सूरज साव, पिता राजू साव, ग्राम बांधी, सोहेल राजा, पिता अख्तर अंसारी, ग्राम माखमरगो तथा हसमत अंसारी, पिता इजराइल अंसारी, ग्राम सखेटांड़ के साथ मिलकर लूटपाट, छीनतई और लोगों को डराने-धमकाने की योजना बना रहा था।

इस मामले में सामुन अंसारी और आशु कुमार पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

एसडीपीओ ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण

छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक प्रदीप दास, परसन थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू, सहायक अवर निरीक्षक भरत सिंह सिकरवार, अरविंद कुमार, अशोक साहू, चंद्रधारी साव, सोनू कुमार सिंह, हनीफ अंसारी तथा नारायण वर्मा शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक