झारखंड पुलिस
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Jharkhand News: कोल्हान में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, चार हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Published On
By Mohit Sinha
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा स्थित कोल्हान पुलिस मुख्यालय में चार हार्डकोर नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। Crime News: मधुपुर में ब्राउन शुगर जैसे संदिग्ध पदार्थ के साथ 5 गिरफ्तार, 9.43 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹8,600 बरामद
Published On
By Suman Kumari
मधुपुर थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांधी चौक के समीप रेलवे के पुराने जर्जर क्वार्टर में छापेमारी कर आरोपितों के पास से 9.43 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा संदिग्ध नशीला पदार्थ और ₹8,600 नकद बरामद किया। झारखंड पुलिस के जवान शशांक पाण्डेय के निधन से रेड़मा में शोक, जवानों ने दी अंतिम सलामी
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड पुलिस के लातेहार जिला बल में कार्यरत शशांक पाण्डेय के निधन से मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित परशुराम नगर में शोक की लहर है। शशांक पिछले कई माह से बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पार्थिव शरीर को उनके आवास पर लाया गया, जहां जिला बल के जवानों ने झारखंड पुलिस की ओर से अंतिम सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। Crime News : साहिबगंज कोटालपोखर थाना के एएसआई पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एएसआई हेमंत यादव पर एक नशे में धुत्त युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब पुलिस पुरानी पलासबोना गांव में चाकू लेकर लोगों में दहशत फैला रहे युवक को पकड़ने पहुंची थी। Crime News: फायरिंग में घायल युवक की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
Published On
By Mohit Sinha
पूर्वी सिंहभूम के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में गोलीबारी में घायल आफताब आलम की मंगलवार तड़के कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने थाना के बाहर सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। Crime News: पलामू: ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
पलामू जिले के विश्रामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त कर लिया। Crime News: हजारीबाग पुलिस का विशेष समकालीन अभियान, 33 फरार अपराधी गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
हजारीबाग पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष समकालीन अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। 30 विशेष टीमों और 113 पुलिसकर्मियों की संयुक्त कार्रवाई में चोरी, लूट, डकैती सहित विभिन्न मामलों में फरार 33 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। Pakur News: ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पाकुड़ पुलिस ने लौटाए 28 गुमशुदा मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 28 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इस अभियान में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल की अहम भूमिका रही, जिसके माध्यम से IMEI नंबर के जरिए मोबाइलों को ट्रैक और ब्लॉक किया गया। पाकुड़िया, महेशपुर, नगर, मुफस्सिल, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा समेत कई थाना क्षेत्रों से मोबाइल बरामद किए गए। Crime News: खेलगांव थाना से हिरासत में बंद युवक फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Published On
By Susmita Rani
रांची के खेलगांव थाना से चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय मो. असफाक अंसारी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। आरोपी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। पुलिस को आशंका है कि वह बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते भाग निकला। Sahibganj News: बरहरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देसी पिस्टल, 5 कारतूस और संदिग्ध पाउडर बरामद
Published On
By Susmita Rani
बरहरवा थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी की कोशिश को विफल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। फुदनी मोड़ पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान आरोपी के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस तथा सफेद और गुलाबी रंग का संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी एकराम मोमिन के रूप में हुई है। पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में महिला की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी हथीया हेम्ब्रम (55) को तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। Ranchi News: झारखंड में एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 141 मामले हैं दर्ज
Published On
By Susmita Rani
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर दा को धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र से संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। उसके साथ चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। 




