Crime News: फायरिंग में घायल युवक की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन

गोली लगने से घायल युवक की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत

Crime News: फायरिंग में घायल युवक की कोलकाता में इलाज के दौरान मौत, सड़क जाम कर लोगों ने किया प्रदर्शन
आफताब की मौत पर बर्मामाइंस में प्रदर्शन

पूर्वी सिंहभूम के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में गोलीबारी में घायल आफताब आलम की मंगलवार तड़के कोलकाता के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने थाना के बाहर सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

पूर्वी सिंहभूम:  बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड के घायल आफताब आलम ने मंगलवार तड़के कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही बर्मामाइंस क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और थाना के बाहर सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

आफताब आलम को रविवार रात बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती के कंटेनर यार्ड के समीप मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने निशाना बनाया था। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिसमें उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया था, जहां मंगलवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

Jharkhand Govt Ad
घटना के बाद बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए थे। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

आफताब आलम की मौत के बाद बर्मामाइंस और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा फरार आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट शिविर में परोसा भोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग