Koderma Newsa: श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच का सम्मान समारोह आयोजित
निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता का हुआ सम्मान
कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित श्री अग्रसेन भवन में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा झारखंड प्रांतीय रजत जयंती समारोह के तहत पूर्व अध्यक्षों, सचिवों और संरक्षकों को सम्मानित किया गया।
कोडरमा: मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा द्वारा श्री अग्रसेन भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव एवं संरक्षक गणों का अंगवस्त्र, एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड प्रांतीय रजत जयंती समारोह सृजन से सम्मान तक के अंतर्गत निवर्तमान झारखंड प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के सम्मान में किया गया।
मंच ने अपने स्थापना काल से लेकर आज तक संस्था को सींचने वाले सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के योगदान को सराहा। कार्यक्रम के संचालक उपाध्यक्ष प्रतीक संघई ने कहा कि आज मंच जिस ऊंचाई पर है, उसकी नींव इन वरिष्ठजनों के परिश्रम और समर्पण से रखी गई है। सबसे पहले मंच के सभी संरक्षकों का एक-एक कर सम्मान किया गया।


मंच के पूर्व पदाधिकारी ने मंच के वर्तमान पदाधिकारी का उत्साह बढ़ाया और समाज सेवा करने के इस कार्य में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा झारखंड प्रांत के आज ही के दिन 22 जुलाई 2001 को स्थापना हुई थी और इस के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाए दी और कहा" हम जिस मंच का नेतृत्व कर रहे हैं, उसे बनाने में पूर्व अध्यक्षों, पूर्व सचिवों और संरक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। उनका मार्गदर्शन आज भी हमारे लिए प्रेरणा है।"
सचिव अतुल खेतान ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यों का सम्मान करना चाहिए।यही हमारी संस्कृति और परंपरा है।सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी मंच को उनके अनुभव और आशीर्वाद की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शिवेश पच्चीसिया कोषाध्यक्ष महावीर खेतान उपसचिव विकास जैन, मुरली कुमार मोदी विष्णु चौधरी आशीष केडिया,उमंग सिंघानिया,चिराग हिसारिया, अनुराग हिसारिया, विष्णु चौधरी मंच के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले सभी पूर्व पदाधिकारियों ने मंच को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और सभा का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


