Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ मनाया अपना 36वां स्थापना दिवस

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ मनाया अपना 36वां स्थापना दिवस
(कोडरमा स्कूल सामूहिक रुद्राभिषेक)

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 36वां स्थापना दिवस पारंपरिक विधि-विधान से मनाया गया, जहाँ शिक्षकों ने सामूहिक रुद्राभिषेक कर विद्यालय की समृद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुधवार को विद्यालय का 36वां स्थापना दिवस पारंपरिक विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में शिक्षकों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस पावन अनुष्ठान में सभी शिक्षक पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर विद्यालय की निरंतर प्रगति, शांति और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  गुरु चरण वर्मा ने अपने संदेश में कहा ,  
36 वर्षों की यह यात्रा हमारे शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के समर्पण का प्रतीक है। रुद्राभिषेक के माध्यम से हमने विद्यालय परिवार और सभी बच्चों की सुख-समृद्धि एवं सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। हमारा संकल्प है कि हम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें, ताकि हमारे विद्यार्थी समाज के अच्छे नागरिक बनें।

विद्यालय की निदेशिका  संगीता शर्मा ने इस शुभ अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा की यह सपना जो एक छोटे से विचार से शुरू हुआ था, आज हजारों जिंदगियों को दिशा दे रहा है। शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों का विश्वास और बच्चों की मेहनत से ही यह संस्थान इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल इसी तरह ज्ञान और संस्कार की ज्योति जलाता रहे और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे मिलकर विद्यालय को शिक्षा और संस्कार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कोडरमा में चचेरे भाई से प्रेम का मामला, विवाहिता ने ससुराल लौटने से किया इनकार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश
Koderma News: रांची-पटना मार्ग पर कोडरमा घाटी में कंटेनर और ट्रक की भीषण टक्कर, चालक घायल
Koderma News: केटीपीएस प्लांट में कुक का काम करने वाली महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Giridih News: श्रीरामकृष्ण डीएवी में कलस्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ
जमुआ में आयोजित हुआ झारोटेफ का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन, उठीं पुरानी लंबित मांगें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य स्थापना दिवस पर करेंगे विमानन पाठ्यक्रमों का शुभारंभ
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने सामूहिक रुद्राभिषेक के साथ मनाया अपना 36वां स्थापना दिवस
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में आयोजित हुआ भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह, विधायक अमित यादव रहे मौजूद