Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश

अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश
(एसडीपीओ बरही बैठक उपस्थिति)

हजारीबाग एसपी ने बरही थाना का औचक निरीक्षण कर एसडीपीओ व थाना प्रभारी की मौजूदगी में लंबित कांडों, वारंट तामिला, नशीले पदार्थों के कारोबार और भूमि विवादों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बरही) की उपस्थिति में बरही थाना का औचक समीक्षा बैठक आयोजित कर थाना में लंबित नए एवं पुराने कांडों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंटों के क्रियान्वयन, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन की शिकायतों के समयबद्ध समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वर्ष 2025 से पूर्व तथा वर्तमान वर्ष के सभी लंबित कांडों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के कारण आम लोगों को न्याय मिलने में देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक अनुसंधान अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करें।

समीक्षा के दौरान बरही थाना में लंबित जमानती एवं गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार तथा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर सभी लंबित वारंटों और न्यायालय से संबंधित लंबित प्रक्रियाओं का शीघ्र निष्पादन किया जाए, ताकि फरार अभियुक्तों पर प्रभावी कार्रवाई हो सके।

उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक सोमवार को थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ नियमित बैठक आयोजित कर लंबित मामलों की समीक्षा करें तथा उनके निष्पादन की प्रगति का आकलन करें। इससे अनुसंधान कार्यों में गति आएगी और लंबित मामलों की संख्या में कमी होगी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: जवाहर घाट पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, उपचालक की मौके पर मौत

बैठक में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने ऐसे स्थानों को चिन्हित करने का निर्देश दिया जहां नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री होती है। साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार

आम जनता से जुड़े मामलों पर संवेदनशीलता बरतने का निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जनविश्वास कायम रखने के लिए बेहतर पुलिसिंग पर बल दिया।

जमीन विवाद से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी लंबित मामलों की नियमित रूप से थाना दिवस में समीक्षा की जाए। आवश्यकतानुसार संबंधित अंचलाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर पत्राचार के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भूमि विवादों का समय पर समाधान हो सके और विधि-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं जनहितकारी पुलिसिंग करने का निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा Sahebganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई यूजी परीक्षा
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झारखंड के युवा पुरस्कार विजेता फिल्मकार, मिली सराहना
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ को डीसी मेघा भारद्वाज ने प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
Pakur News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कई मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Pakur News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो गिरफ्तार
Pakur News: झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने लिट्टीपाड़ा के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Giridih News: डीसी रामनिवास यादव के निर्देश पर गांडेय में क्षतिग्रस्त पुलिया का हुआ निरीक्षण
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष
Hazaribagh News: एसपी ने किया बरही थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई सख्त और जरूरी दिशा-निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने की परिवहन विभाग की समीक्षा, दिए कई कड़े निर्देश