Hazaribagh News: जवाहर घाट पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, उपचालक की मौके पर मौत

अनुमंडलीय अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम संपन्न

Hazaribagh News: जवाहर घाट पुल के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, उपचालक की मौके पर मौत
(दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर जवाहर घाट)

हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर घाट पुल के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर पलट गया, जिसमें नवादा (बिहार) निवासी उपचालक सुधीर कुमार की केबिन में फंसने से मौत हो गई, जबकि गार्ड वॉल की वजह से वाहन तिलैया डैम में गिरने से बच गया।

हजारीबाग: जवाहर घाट स्थित पुल के समीप शुक्रवार देर रात अनियंत्रित होकर टेलर पलट गया। जिसमें उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कुछ घटनास्थल पर अफरा - तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर संख्या बीआर 27 जीबी 0320 जवाहर घाट से गुजर रहा था। 

इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। पुल पर बने गार्ड वॉल के कारण वाहन सीधे तिलैया डैम में गिरने से बच गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। हादसे में चालक बिट्टू कुमार को हल्की चोटें आईं। 

वहीं, उपचालक सुधीर कुमार पिता - बच्चू यादव, निवासी ताजपुर गांव, थाना रोह, जिला नवादा (बिहार), ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंस गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उपचालक के शव को केबिन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। 

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के घर में हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई राकेश यादव ने बरही थाना में घटना से संबंधित आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला स्थापना, स्क्रीनिंग एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात