Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप

शोर-शराबा सुनकर झाड़ियों में छिपा भारी-भरकम अजगर

Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
(फोटो)

मसलिया प्रखंड के गम्हरा गांव में एक विशाल अजगर द्वारा सियार को दबोचने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर घने जंगल में छोड़ दिया।

मसलिया: प्रखंड क्षेत्र के कुंजबोना पंचायत अंतर्गत गम्हरा गांव के आदिवासी टोला स्थित जंगल में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक विशाल अजगर द्वारा सियार को दबोचने की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की खबर फैलते ही आसपास के दर्जनों गांवों से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी देर तक वहां लोगों की भीड़ लगी रही। 

ग्रामीण बाबई मरांडी ने बताया कि वह सुबह खेत देखने गए थे। इसी दौरान जंगल की ओर से 4-5 सियारों के लगातार चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज की दिशा में पहुंचे तो देखा कि एक विशाल अजगर ने एक सियार को अपने मजबूत शरीर से जकड़ रखा था और उसे निगलने का प्रयास कर रहा था। 

यह दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों के शोर-शराबे और भीड़ देखकर अजगर ने सियार को छोड़ दिया और पास की झाड़ियों में छिप गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनरक्षी अनुराग कुमार और दुलाल टुडू अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ लिया। वन विभाग ने बाद में उसे जंगल के सुरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया। 

वनकर्मियों ने बताया कि बरसात के मौसम में अजगर और अन्य वन्यजीव भोजन एवं सुरक्षित स्थान की तलाश में आबादी के नजदीक आ जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, न ही उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें: संथाल परगना के लिट्टो बालूघाटू में जैव विविधता संरक्षण की अनूठी पहल, कुलेश भंडारी ने जगाई वन ज्ञान की अलख

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात