Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक

एसपी कपिल चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
(केंद्रों का निरीक्षण करते उपायुक्त)

पलामू जिले के मेदिनीनगर में 18 केंद्रों पर आयोजित होने वाली झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा को लेकर प्रशासन ने धारा 163 लागू की है, वहीं उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी ने केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

पलामू: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को मेदिनीनगर शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में किया जाएगा। परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

परीक्षा को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है। आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति के घातक हथियार, लाठी, भाला, गड़ासा, छुरा आदि लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। 

साथ ही पांच अथवा पांच से अधिक व्यक्तियों के एक साथ एकत्र होने पर भी रोक रहेगी। बिना सक्षम अनुमति के लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में संचालित सभी फोटोस्टेट दुकानों को परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

इधर, परीक्षा की पूर्व संध्या पर शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से ब्राइटलैंड स्कूल एवं वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, जैमर की उपलब्धता, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, वीडियोग्राफी की तैयारी, प्रश्नपत्र एवं परीक्षा सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का गहन जायजा लिया।

यह भी पढ़ें: Palamu News: पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी नेहाल अहमद गिरफ्तार, नावाबाजार पुलिस ने भेजा जेल

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के प्रत्येक चरण में निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक परीक्षा कक्ष में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पंखों की सुचारु कार्यशीलता तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: 70 हजार की अवैध वसूली के आरोप में लठैया ओपी प्रभारी धर्मबीर यादव निलंबित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात