Koderma News: मधुबन में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में रात बिताने को मजबूर ग्रामीण
मानव-हाथी संघर्ष रोकने हेतु स्थायी कार्ययोजना की दरकार
कोडरमा जिले के डोमचांच अंतर्गत मधुबन क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड ने फसलों और बाउंड्री दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने पूर्व की घटनाओं का हवाला देते हुए वन विभाग से पारदर्शी मुआवजे, प्रभावी निगरानी और स्थायी सुरक्षा कार्ययोजना की मांग की है।
कोडरमा: डोमचांच प्रखंड के मधुबन क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों के झुंड ने कई किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ एक बाउंड्री को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात भय के साये में जागते रहे।ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हाथियों का इस क्षेत्र में लगातार आना-जाना बना हुआ है, जिससे जान-माल का खतरा बढ़ गया है।
और पिछले दिनों तेतरियाडीह में एक महिला की जान भी चली गई और आये दिन किसी न किसी बॉउंड्री वाला को हाथियों के द्वारा गिराया गया है जिसका आज तक वन विभाग के द्वारा कोई मुआवजा नहीं दिया गया। केवल कागजों तक ही मुआवजा सीमित है वही किसानों ने बताया कि फसलों के नुकसान से उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है और वन विभाग से उचित मुआवजा तथा प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


