Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक

पूर्व संकायध्यक्ष डॉ कमला प्रसाद ने हजारीबाग लौटने पर दल का किया स्वागत

Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
(विजेता तीरंदाजों का स्वागत)

उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित चौथी आरजेके नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में बड़कागांव तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने 18 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। हजारीबाग लौटने पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व संकायाध्यक्ष डॉ. कमला प्रसाद ने इस विजेता दल का विधिक स्वागत किया।

हजारीबाग: 16 से 22 जून 2026 तक आयोजित 4th RJK गोल्ड मेडल ओपन नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप 2026 गोविंदपुरी, हरिद्वार (उत्तराखंड) में बड़कागांव हजारीबाग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीते है। 

यह जानकारी देते हुए केंद्र के निदेशक सह प्रशिक्षक और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र दुर्गेश कुमार ने बताया कि इसमें अंडर -10 से सीनियर तक के तीरंदाज शामिल हुए। अपने पूर्व छात्र की बड़ी उपलब्धि से प्रसन्न होकर भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष तथा समाज विज्ञान के पूर्व संकायाध्यक्ष डॉ कमला प्रसाद ने हजारीबाग लौटने पर दल का स्वागत किया

डॉ कमला प्रसाद ने आगे बताया कि बालक वर्ग में अंडर -10 इण्डियन राउंड रैंकिंग राउंड में शिवम रंजन ने एक कास्य पदक और ओलंपिक राउंड में प्रशांत कुमार ने एक कास्य पदक जीता। अंडर -13 इण्डियन राउंड में अभिषेक कुमार ने एक स्वर्ण पदक एवं पियूष कुमार  ने एक रजत पदक तथा सुजीत कुमार ने एक कांस्य पदक जीत।

इसी प्रकार ओलंपिक राउंड में सौरव कुमार ने एक स्वर्ण पदक एवं सुजीत कुमार ने एक कांस्य पदक जीत। अंडर 15  इंडियन राउंड में एवं ओलंपिक राउंड में पीयूष कुमार ने एक-एक कांस्य पदक जीता। सीनियर बालक वर्ग इंडियन  राउंड एवं ओलंपिक राउंड में  पीयूष कुमार ने एक-एक रजत पदक जीत लिया। साथ ही बड़कागांव तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह ने सीनियर इंडियन राउंड रैंकिंग में एवं ओलंपिक राउंड में एक-एक कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की प्रचंड जीत से एनडीए खेमे में भारी उत्साह, कांग्रेस उम्मीदवार की करारी हार पहले से थी तय

बालिका वर्ग में अंडर 13 इण्डियन राउंड  में सपना कुमारी ने एक कास्य पदक एवं ओलंपिक राउंड में एक कास्य पदक जीता। अंडर 15 में इंडियन राउंड रैंकिंग में प्रिया कुमारी ने एक स्वर्ण पदक एवं अराधना कुमारी ने एक कांस्य पदक जीता। वही ओलंपिक राउंड में प्रिया कुमारी ने एक कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: राजमहल के सेलमपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, मची सनसनी

सीनियर बालिका वर्ग इंडियन राउंड रैंकिंग में एक कांस्य पदक एवं ओलंपिक राउंड में एक कांस्य पदक जीता। ज्ञात हो कि दुर्गेश कुमार जब विश्वविद्यालय तीरंदाजी दाल में थे तो विश्वविद्यालय के लिए ढेर सारे पदक जीतकर लाए थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न