Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश

राजनीतिक दलों ने सौंपी अपने एजेंटों की अंतिम सूची

Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
(निर्वाचन समीक्षा बैठक संपन्न)

गोमिया प्रखंड सभागार में बीडीओ महादेव महतो और सीओ मो. अफताब आलम के नेतृत्व में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इसमें बीएलओ और बीएलए के प्रशिक्षण तथा डोर-टू-डोर गणना प्रपत्रों के पारदर्शी वितरण पर कड़े विधिक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

गोमिया: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण सर 2026 को लेकर गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो और अंचलाधिकारी मो. अफताब आलम की उपस्थिति में बैठक कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। अब बीएलए यानी बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण चल रहा है। सुबह झारखंड मुक्ति मोर्चा और दोपहर में भारतीय जनता पार्टी के बीएलओ द्वारा सभी गणना प्रपत्रों का डोर-टू-डोर वितरण किया जाएगा। 

बीएलओ की मदद के लिए वालेंटियर भी नियुक्त किए गए हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंटों की सूची जमा कर दी गई है।बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य पर आम जनता या राजनीतिक दलों को कोई आपत्ति न हो, इसके लिए बीएलओ और बीएलए दोनों का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया है।  

सर प्रक्रिया हर दृष्टिकोण से पारदर्शी हो, इसी उद्देश्य से प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे सर कार्य में सहयोग करें। इस अवसर पर जिला बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष सह भाजपा के वरीय नेता लक्ष्मण नायक, मोहन राम, शिव शंकर दुबे, प्रमोद दास, प्रेमलाल साव, उषा चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न