Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस

शांति समिति के सदस्यों ने साझा किए महत्वपूर्ण सुझाव

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
(मुहर्रम जिला स्तरीय शांति बैठक)

दुमका के इंडोर स्टेडियम में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार के नेतृत्व में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। इसमें मुहर्रम को लेकर ड्रोन निगरानी, डीजे प्रतिबंध, सोशल मीडिया ट्रैकिंग और निर्धारित जुलूस रूटों के संबंध में कड़े विधिक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

दुमका: मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इंडोर स्टेडियम, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त दुमका ने कहा कि विधि एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध हैl मुहर्रम के दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जायेगी l कानून-व्यवस्था अथवा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले  व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुहर्रम पर्व के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) पूर्णतः अलर्ट मोड में कार्य करेगा। 

उपायुक्त ने कहा कि अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। मुहर्रम जुलूस केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों पर ही निकाले जाएंगे।  डीजे का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जुलूस निकाले जाने के दौरान ड्रोन से निगरानी की जायेगी l 

उन्होंने कहा कि  झंडों की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुरूप रखी जाए ताकि वे विद्युत तारों के संपर्क में न आएं। उन्होंने विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर स्थित विद्युत तारों एवं अन्य व्यवस्थाओं की पूर्व जांच करने का निर्देश दिया गया है। नगर परिषद की टीमों द्वारा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी।  

उपायुक्त ने कहा कि मुहर्रम के दौरान ऐसा कोई करतब अथवा प्रदर्शन नहीं किया जाए जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना उत्पन्न हो। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा इसके लिए अलग से टीम गठित की गई है। किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीमों की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी।

यह भी पढ़ें: Koderma News: जयनगर के पीसपियरो में वरिष्ठ नागरिको के लिए विशेष विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से उपायुक्त ने अपील की कि वे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई गीत प्रसारित न की जाए जिससे किसी समुदाय की भावनाएं आहत हों या सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। शांति समिति द्वारा चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में DCC-DLRC बैठक संपन्न

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि मुहर्रम पर्व को पूर्णतः शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि जुलूस निर्धारित मार्गों पर ही निकाले जाएं तथा मार्ग में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने दें। किसी भी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने वाले गीत या गतिविधियों से परहेज किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विधि-व्यवस्था भंग करने अथवा शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या, सूचना अथवा अफवाह की स्थिति में तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अथवा पुलिस पदाधिकारियों को सूचित करें ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च Palamu News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Palamu News: संजय तिवारी गोलीकांड का मुख्य आरोपी भतीजा प्रीतम गिरफ्तार
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने जिला समन्वय समिति की बैठक में की योजनाओं की समीक्षा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की कमान, निर्धारित मार्गों पर ही निकलेंगे मुहर्रम के जुलूस
Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक