Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक

BLO की सहायता में BLA-2 की भूमिका पर प्रकाश

Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
(BLA-2 समन्वय बैठक संपन्न)

सतगावां अंचल सभागार में सीओ केशव प्रसाद चौधरी और बीडीओ मनोज कुमार रवि के नेतृत्व में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक हुई। इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत बूथ स्तर पर त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के विधिक दिशा-निर्देश दिए गए।

सतगावां: प्रखंड सह अंचल सभागार में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के BLA-2 (Booth Level Agent-2) प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी केशव प्रसाद चौधरी ने किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि उपस्थित थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और BLA-2 की भूमिका को लेकर समन्वय स्थापित करना था। 

अंचल अधिकारी  केशव चौधरी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि BLA-2 मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने में BLO (Booth Level Officer) की सहायता करनी है। उन्होंने जोर दिया कि स्थानांतरित मतदाताओं, मृतक मतदाताओं और लंबे समय से अनुपस्थित मतदाताओं की सूची को सत्यापित करने, फॉर्म BLA-2 भरने और समयबद्ध तरीके से जमा करने में पूर्ण सहयोग दिया जाए।

बैठक में प्रमुख तौर पर मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत BLA-2 की जिम्मेदारियों पर विस्तृत जानकारी फॉर्म BLA-2, SIR फॉर्म और संबंधित दस्तावेजों के सही भराव व जमा करने की प्रक्रिया बूथ स्तर पर समस्याओं का समाधान और BLO के साथ बेहतर समन्वय आगामी चुनावी तैयारियों में राजनीतिक दलों की सक्रिय भूमिका मतदाता जागरूकता बढ़ाने और सूची में त्रुटियों को दूर करने के उपाय जैसे विन्दुओं पर चर्चा हुई।

अंचल अधिकारी ने सभी दलों से अपील की कि वे अपने-अपने BLA-2 को प्रशिक्षित करें और नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट साझा करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि मतदाता सूची पूरी तरह स्वच्छ और त्रुटिरहित बने। बैठक में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस समेत अन्य प्रमुख दलों के BLA-2 प्रतिनिधि, समेत अन्य लोग मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल टाउनशिप का कायाकल्प, अत्याधुनिक तकनीक से चमकीं कई किलोमीटर सड़कें

 

यह भी पढ़ें: Koderma News: डीवीसी +2 हाई स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान Bokaro News: ज्ञान उत्सव 2.0, स्टील प्लांट ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
Bokaro News: बीडीओ महादेव महतो ने वोटर लिस्ट सुधार के लिए दिए विधिक निर्देश
Bokaro News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड ने भारत की नौसैनिक ताकत को दी मज़बूती 
Bokaro News: मुहर्रम पर शांति व्यवस्था के लिए जमीन पर उतरा प्रशासनिक अमला
Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तीरंदाजों ने जीते 18 पदक
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने BLA-2 प्रतिनिधियों को दिया विशेष प्रशिक्षण
Hazaribagh News: मोहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़क पर उतरा पूरा प्रशासनिक अमला
Koderma News: अंचल सभागार में राजनीतिक दलों के BLA-2 प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में अकादमिक काउंसिल की महाबैठक संपन्न
Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा