Bokaro News: बीएसएल टाउनशिप का कायाकल्प, अत्याधुनिक तकनीक से चमकीं कई किलोमीटर सड़कें

जल्द ही 500 ब्लॉकों का होगा मरम्मति का कार्य 

Bokaro News: बीएसएल टाउनशिप का कायाकल्प, अत्याधुनिक तकनीक से चमकीं कई किलोमीटर सड़कें
(चमकीं बीएसएल टाउनशिप सड़कें)

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) अपनी टाउनशिप में अत्याधुनिक माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक से लगभग 26 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत और 800 से अधिक आवासीय ब्लॉकों का बाहरी रखरखाव पूरा कर चुका है। इसके साथ ही, निवासियों को निर्बाध बिजली और स्मार्ट रोशनी देने के लिए नए सब-स्टेशन और स्मार्ट लाइटिंग कंट्रोल सिस्टम स्थापित किए गए हैं।

बोकारो: स्टील प्लांट (बीएसएल) अपने टाउनशिप निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में टाउनशिप की अधिकांश मुख्य सड़कों, सेक्टरों की आंतरिक सड़कों तथा परिधीय सड़कों की व्यापक मरम्मत एवं उन्नयन का कार्य किया गया है। यह प्रक्रिया अभी भी जारी है।हाल ही में सेक्टर 2सी, 2बी, 3ए, 3बी, 4जी, 6ए, 9ए एवं 9डी में लगभग 15 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत अत्याधुनिक माइक्रो-सर्फेसिंग तकनीक के माध्यम से की गई है। 

इसके अतिरिक्त सेक्टर 2ए, 2बी, 2सी, 2डी, 3सी, 3डी, 5डी, 8बी, 9बी, 9डी, 11सी तथा 11डी में लगभग 11 किलोमीटर सड़कों का मरम्मत कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इसके अतिरिक्त चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 8 किलोमीटर सड़कों पर माइक्रो-सर्फेसिंग तथा लगभग 10 किलोमीटर सड़कों की बिटुमिनस (डामर) मरम्मत किए जाने की योजना है।

आवासीय परिसरों के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से सेक्टर 8 ए एवं 11ए में आवासीय भवनों की बाहरी मरम्मत का कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों में टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों के 800 से अधिक आवासीय ब्लॉकों में बाहरी मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 500 अतिरिक्त आवासीय ब्लॉकों में बाहरी मरम्मत कार्य की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

निवासियों को निर्बाध एवं स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टाउनशिप में दो नए विद्युत उपकेंद्र (सब-स्टेशन) स्थापित किए गए हैं, जिनमें एक सेक्टर 4ए तथा दूसरा सेक्टर 9 में स्थित है। इन दोनों उपकेंद्रों के साथ, बीएसएल द्वारा अपने आंतरिक संसाधनों से टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में अब तक कुल नौ विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त आगामी अवधि में तीन और नए उपकेंद्र स्थापित करने की योजना भी तैयार की गई है। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: पथलडीहा पंचायत भवन में नशामुक्ति को लेकर विशेष विधिक जागरूकता शिविर

ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाउनशिप के प्रमुख मार्गों एवं आर्टेरियल सड़कों पर स्मार्ट लाइटिंग कंट्रोल सिस्टम लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एलईडी स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई गई हैं, जिससे ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ बेहतर एवं प्रभावी रोशनी सुनिश्चित हुई है।बोकारो स्टील प्लांट टाउनशिप के समग्र विकास, बेहतर जीवन-स्तर तथा आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगा।

यह भी पढ़ें: Palamu News: घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाकर चन्दन प्रकाश सिन्हा ने बचाई जान 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, बच्चों ने सीखे योग के गुर Ranchi News: डीएवी गांधीनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, बच्चों ने सीखे योग के गुर
Palamu News: जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की जेएसएलपीएस योजनाओं की व्यापक समीक्षा
Pakur News: गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे पलटा, बाल-बाल बची चालक की जान
Pakur News: एसपी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े निर्देश
Dumka News: मूसलाधार बारिश से पोखर बनीं मुख्य सड़कें, दुकानों के सामने हुआ भारी जलजमाव
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने अबुआ प्रमाण पत्र शिविर का किया औचक निरीक्षण
Bokaro News: बीएसएल टाउनशिप का कायाकल्प, अत्याधुनिक तकनीक से चमकीं कई किलोमीटर सड़कें
Bokaro News: एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों को एससी-एसटी एक्ट का मिला विधिक प्रशिक्षण
Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की प्रचंड जीत से एनडीए खेमे में भारी उत्साह, कांग्रेस उम्मीदवार की करारी हार पहले से थी तय
Sahebganj News: संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में देवघर जिला बल बना ओवरऑल चैंपियन