Bokaro News: एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारियों को एससी-एसटी एक्ट का मिला विधिक प्रशिक्षण
सार्वजनिक स्थलों पर भेदभाव रोकने हेतु पुलिस हुई गंभीर
बोकारो एसपी के निर्देश पर जिला के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस निरीक्षकों को एससी-एसटी एक्ट तथा सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम के प्रभावी अनुपालन को लेकर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जातिगत भेदभाव और अस्पृश्यता के मामलों पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर संवेदनशीलता के साथ त्वरित विधिक कार्रवाई करने पर बल दिया गया।
बोकारो: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिला के सभी थाना प्रभारियों को एससी एसटी एक्ट के अनुपालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एससी एसटी एक्ट,1989 यथा संशोधित 2015 एवं 2018 के तहत एफआईआर, अनुसंधान, आरोप पत्र, गिरफ़्तारी, जमानत, अपील, मुआवजा व पीड़ितों के अधिकार संबंधित प्रावधानों को स्पष्ट करते हुए इस एक्ट को संवेदनशीलता के साथ लागू करने पर बल दिया गया।
इसके अलावा सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के तहत अपराध जैसे- अस्पृश्यता, धार्मिक स्थल व सार्वजनिक स्थल पर पर जातिगत भेदभाव होने पर तुरंत मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई करने पर बल दिया गया।मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में सभी थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक ऑनलाइन जुड़कर इस एक्ट की बारीकियों से अवगत हुए और इसे शत प्रतिशत लागू करने का निश्चय किया गया।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


