Sahebganj News: मानव तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर ले गई युवती

दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कदम उठाएगी स्थानीय पुलिस

Sahebganj News: मानव तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर ले गई युवती
(मानव तस्करी प्रयास विफल)

साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर हैदराबाद ले जाने के प्रयास का मामला उजागर हुआ है। परिजनों और वार्ड पार्षद दीपा देवी के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी युवती मौसमी कुमारी उर्फ चुन्नी बच्ची को साहिबगंज स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गई, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी धंगढ़सी मोहल्ले से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि पड़ोस की युवती मौसमी कुमारी उर्फ चुन्नी 14 साल की नाबालिग को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई। परिजनों के दबाव और पुलिस के डर से आरोपी ने चार दिन बाद बच्ची को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया और फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, माता-पिता के न होने के कारण नाबालिग अपनी नानी के साथ रहती है। 9 जून को बच्ची अचानक घर से गायब हो गई। परेशान नानी ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि बच्ची पड़ोसी चुन्नी के साथ गई है। चुन्नी का घर आना-जाना था, इसी जान-पहचान का फायदा उठाकर वह बच्ची को बिना बताए ले गई। 

परिजनों का आरोप है कि चुन्नी बच्ची को हैदराबाद ले जाने वाली थी, लेकिन रास्ते में पटना रुक गई। पटना के एक होटल में बच्ची को रखा गया। बच्ची ने घर लौटकर बताया कि वहां उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश हुई। फिलहाल पुलिस इस आरोप की जांच कर रही है। 

बच्ची के गायब होते ही परिजनों ने फोन पर चुन्नी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। वार्ड पार्षद दीपा देवी ने भी मामला संज्ञान में लेकर सक्रियता दिखाई। बढ़ते दबाव और कार्रवाई की आशंका में आरोपी ने चौथे दिन बच्ची को साहिबगंज स्टेशन पर छोड़ दिया। किसी तरह घर पहुंची बच्ची ने नानी को आपबीती सुनाई। 

यह भी पढ़ें: सफलता की कहानी: कृषि विभाग 'आत्मा' के सहयोग से आत्मनिर्भरता का मॉडल बना तेलो गांव

घटना के बाद नानी और वार्ड पार्षद दीपा देवी बच्ची को लेकर जिरवाबाड़ी थाना पहुंचे। लिखित आवेदन देकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। दीपा देवी ने कहा कि थोड़ी देर और होती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। प्रशासन को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। परिजनों ने बच्ची की सुरक्षा की गुहार जिला प्रशासन से लगाई है। 

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: सेवानिवृत्त चौकीदारों को नहीं मिला लाभ, पेंशनर्स कल्याण समाज ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

साहिबगंज जिला मानव तस्करी के मामलों के लिए पहले भी बदनाम रहा है। जागरूकता अभियान और पुलिस की सख्ती के बाद भी ऐसे मामले थम नहीं रहे। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की प्रचंड जीत से एनडीए खेमे में भारी उत्साह, कांग्रेस उम्मीदवार की करारी हार पहले से थी तय
Sahebganj News: संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में देवघर जिला बल बना ओवरऑल चैंपियन
Sahebganj News: मानव तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर ले गई युवती
Sahebganj News: पत्थर खनन और स्टोन क्रशर दूरी नियम पर हाईकोर्ट का फैसला टला, प्रदूषण बोर्ड ने मांगा 4 हफ्ते का समय
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान
Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला