Sahebganj News: सेवानिवृत्त चौकीदारों को नहीं मिला लाभ, पेंशनर्स कल्याण समाज ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार और वित्तीय हक दिलाने पर जोर
साहिबगंज के उपायुक्त दीपक कुमार दूबे से पेंशनर्स कल्याण समाज और चौकीदार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। मुलाकातों के दौरान राजमहल अंचल के सेवानिवृत्त चौकीदारों के पेंशन लाभों के भुगतान और कर्मियों को 1990 से देय एसीपी/एमएसीपी का वैधानिक लाभ देने की मांग की गई।
साहिबगंज: झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज जिला शाखा साहिबगंज के प्रतिनिधिमंडल ने भरत यादव के नेतृत्व में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे से मुलाकात कर सेवानिवृत्त चौकीदारों को सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि राजमहल अंचल के सेवानिवृत्त पांच चौकीदार राजकुमार तिवारी, भद्दू मंडल, गौर पासवान, वासुदेव तांती एवं रतन बागती को अंचल अधिकारी राजमहल को आवेदन देने के बावजूद अब तक किसी भी तरह का सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिला है।


संघ ने बताया कि गृह विभाग के पत्र संख्या 3029, दिनांक 26 अगस्त 2006 के आलोक में चौकीदार/दफादारों को 01 जनवरी 1990 से चतुर्थ वर्गीय कर्मी घोषित किया गया है। इसके तहत वे एसीपी-एमएसीपी के हकदार हैं। इसके बावजूद साहिबगंज जिले के किसी भी अंचल में चौकीदारों को यह लाभ नहीं दिया जा रहा है, जो बेहद दुखद है। प्रतिनिधिमंडल में भरत यादव के अलावा मथियस बेसरा, परमेश्वर तुरी, राजकुमार तिवारी, भदू मंडल, गौर पासवान आदि शामिल थे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


