Hazaribagh News: झारखंड टी-20 लीग में बरही के दो खिलाड़ियों का चयन,विधायक मनोज यादव ने किया सम्मानित

दोनों खिलाड़ियों की प्रतिभा और मेहनत की हुई सराहना

Hazaribagh News: झारखंड टी-20 लीग में बरही के दो खिलाड़ियों का चयन,विधायक मनोज यादव ने किया सम्मानित
झारखंड टी-20 लीग में चयनित खिलाड़ी अमन कुमार को सम्मानित करते विधायक मनोज यादव।

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पहली झारखंड टी-20 लीग में बरही के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों अमन कुमार और सचिन कुमार यादव का चयन हुआ है।

हजारीबाग: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) द्वारा पहली बार आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की जा रही झारखंड टी-20 लीग के लिए बरही के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों अमन कुमार और सचिन कुमार यादव के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विधायक आवास पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक मनोज यादव ने हरला गांव निवासी अशोक यादव के पुत्र एवं विस्फोटक बल्लेबाज अमन कुमार का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अमन कुमार को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक मनोज यादव ने कहा कि अमन कुमार एक बेहतरीन और अनुशासित खिलाड़ी हैं, जो अपने शानदार खेल से सभी को प्रभावित करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अमन भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे तथा जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

इसके अलावा विधायक ने श्रीनगर निवासी दुर्गा यादव के पुत्र एवं तेज गेंदबाज सचिन कुमार यादव को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सचिन एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं, जिनकी गेंदबाजी क्षमता उन्हें एक अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सचिन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बरही और हजारीबाग का नाम पूरे राज्य में रोशन करेंगे। गौरतलब है कि जेएससीए की झारखंड टी-20 लीग की नीलामी में एचडीसीए अंतर्गत बरही स्पोर्ट्स एसोसिएशन के इन दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

अमन कुमार को जमशेदपुर स्टीलर्स ने 50 हजार रुपये की बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं सचिन कुमार यादव को रांची टाइटंस ने 80 हजार रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। विधायक मनोज यादव ने कहा कि दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के बल पर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेंगे और न केवल बरही बल्कि पूरे हजारीबाग जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: 108 एंबुलेंस विवाद की खुली पोल, विक्की धान ने किया औचक निरीक्षण

मौके पर दोनों खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर एवं युगल किशोर यादव ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता युगल किशोर यादव, अशोक यादव, भूपेंद्र यादव,मनोहर यादव, पंचायत समिति सदस्य संतोषी कुमारी, विकास यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: सेफ्टी टैंक हादसे से झकझोर उठा क्षेत्र, पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं: मुन्ना सिंह

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ पलामू जनता दरबार: बच्चे को अनाथ आश्रम भेजने पहुंची महिला, उपायुक्त ने बढ़ाया मदद का हाथ
Palamu News: कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने का निर्देश 
Deoghar News: बुआ फिल्म्स के 5 दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन, माताओं ने रैंप वॉक कर बिखेरा जलवा
उपायुक्त ने एमटीसी सेंटर का किया निरीक्षण, बच्चों के उपचार एवं पोषण व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Dumka News: मकान सूचीकरण एवं आवासन गणना कार्य की समीक्षा हेतु पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित
पाकुड़ की बड़ी उपलब्धि: महिला सशक्तिकरण के लिए दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Pakur News: बीवी के लिए आभूषण खरीदने के बहाने युवक ने दुकानदार को लगाया चूना
Pakur News: आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र 
बोकारो स्टील प्लांट में "सुरक्षा हमारी साझा यात्रा" पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Hazaribagh News: चेन स्नैचिंग पर दारू थाना की चेतावनी: सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने किया स्टील प्लांट का दौरा
Koderma News: घर की चहारदीवारी से निकलकर आत्मनिर्भर बनीं इंदरवा की महिलाएं