Hazaribagh News: 108 एंबुलेंस विवाद की खुली पोल, विक्की धान ने किया औचक निरीक्षण

मुन्ना सिंह के निर्देश पर SBMCH पहुंचे प्रतिनिधि, एंबुलेंस प्रभारी से की बात

Hazaribagh News: 108 एंबुलेंस विवाद की खुली पोल, विक्की धान ने किया औचक निरीक्षण
(फ़ोटो)

हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) में 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को मुन्ना सिंह के प्रतिनिधि विक्की कुमार धान ने भ्रामक बताया है। निरीक्षण के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस में केवल अस्थायी तकनीकी खराबी थी, जिसे राजनीति के तहत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।

हजारीबाग: जैसे ही गुरुवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) से संबंधित 108 एंबुलेंस सेवा को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्टों की जानकारी सामने आई, पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने अपने निजी मीडिया प्रतिनिधि विक्की कुमार धान को तत्काल अस्पताल भेजकर स्थिति की वास्तविक जानकारी लेने का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही विक्की कुमार धान SBMCH पहुंचे और पूरे मामले की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था और एंबुलेंस सेवाओं का निरीक्षण किया तथा 108 एंबुलेंस सेवा के प्रभारी रोहित जी से दूरभाष पर विस्तृत बातचीत किया। 

प्रभारी द्वारा बताया गया कि काई एंबुलेंस वाहन पुराने हो चुके हैं और बैटरी संबंधी तकनीकी खराबी के कारण एक वाहन को अस्थायी रूप से धक्का देकर स्टार्ट करना पड़ा था। इसे सोशल मीडिया पर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। उनके अनुसार जिले में कुल 28 एंबुलेंस उपलब्ध हैं, जिनमें से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SBMCH) में 6 एंबुलेंस नियमित रूप से संचालित हैं। इनमें से 4 एंबुलेंस गंभीर मरीजों को रांची सहित उच्च चिकित्सा केंद्रों तक ले जाने के कार्य में लगी रहती हैं, जबकि 2 एंबुलेंस स्थानीय स्तर पर मरीजों को सेवा प्रदान कर रही हैं। 

इसके अतिरिक्त 5 पुरानी एंबुलेंस जर्जर स्थिति में चिन्हित की गई हैं, जबकि एक एंबुलेंस में बैटरी एवं तकनीकी समस्या पाई गई है, जिसकी मरम्मत और बैटरी बदलने का कार्य तेजी से जारी है और जल्द ही उसे पुनः सेवा में शामिल किया जाएगा। वहीं विक्की कुमार धान ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरें और दावे वास्तविकता से काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई गंभीर प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि केवल एक अस्थायी तकनीकी समस्या है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अधूरी जानकारी और भ्रामक तथ्यों के आधार पर स्वास्थ्य व्यवस्था को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि अस्पताल की सेवाएं लगातार सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाने, गरीबों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: राष्ट्रीय शतरंज महाकुंभ का महासमापन कल, 668 खिलाड़ियों के दिमागी जंग का रविवार को होगा फैसला

उन्होंने यह भी कहा कि जहां कहीं भी कमी होगी उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा, लेकिन झूठ और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करने की राजनीति किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें, ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके और समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ
Ramgarh News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Palamu News: भगवान राम की आराधना से मिलती है अपार शक्ति: युवा नेता रुद्र शुक्ला
Palamu News: क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ 29 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम
कोयला वर्चस्व की जंग में फिर दहला कतरास, कैलूडीह मैदान में चली गोलियां, दो घायल
Dhanbad News: फुलारीटांड स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरा युवक
झारखंड भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से जूझ रहा है: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत सचिव और बिचौलियों की जांच की मांग
Pakur News: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर आमकोना ग्रामीणों का चक्का जाम, थमा पहिया
Bokaro News: बीएसएल ने जारी की जलापूर्ति की नई समय-सारणी, बदल गया समय
Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना शुरू
Hazaribagh News: बंद घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, इलाज के पैसे ले उड़े चोर