Dhanbad News: फुलारीटांड स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरा युवक

आरपीएफ जवान मनोज सिंह की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल

Dhanbad News: फुलारीटांड स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरा युवक
(फ़ोटो)

बाघमारा के फुलारीटांड स्टेशन पर जयनगर-रांची एक्सप्रेस से उतरने के दौरान झरिया निवासी मुन्ना कुमार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन मास्टर और आरपीएफ की तत्परता से उसे तुरंत बाघमारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया है।

बाघमारा: फुलारीटांड स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गाड़ी संख्या 19106 जयनगर-रांची एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान झरिया निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है, जो खरखरी में काम करता है। घटना के बाद स्टेशन प्रबंधन और आरपीएफ की तत्परता से युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार मुन्ना कुमार गुरुवार सुबह धनबाद से फुलारीटांड आने के लिए निकला था। इसी दौरान वह गलती से रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस समझकर जयनगर-रांची एक्सप्रेस में सवार हो गया। जब ट्रेन फुलारीटांड स्टेशन पहुंची तो युवक उतरने की तैयारी करने लगा। ट्रेन के पूरी तरह नहीं रुकने पर उसने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर के पीछे गंभीर चोट आई है।

घटना की सूचना मिलते ही फुलारीटांड स्टेशन मास्टर आनंद सिंह चौधरी और आरपीएफ जवान मनोज सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों की तत्परता से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए बाघमारा अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ भीषण गर्मी में जसीडीह का 'शिवाल्या वाटर पार्क' बना लोगों की पहली पसंद, स्वच्छ जल और सुरक्षित माहौल की हर कोई कर रहा तारीफ
Ramgarh News: विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यशाला और स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Palamu News: भगवान राम की आराधना से मिलती है अपार शक्ति: युवा नेता रुद्र शुक्ला
Palamu News: क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ 29 मई को राज्यव्यापी चक्का जाम
कोयला वर्चस्व की जंग में फिर दहला कतरास, कैलूडीह मैदान में चली गोलियां, दो घायल
Dhanbad News: फुलारीटांड स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला, चलती ट्रेन से गिरा युवक
झारखंड भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं से जूझ रहा है: बाबूलाल मरांडी
Pakur News: ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, पंचायत सचिव और बिचौलियों की जांच की मांग
Pakur News: सिद्धो-कान्हू मोड़ पर आमकोना ग्रामीणों का चक्का जाम, थमा पहिया
Bokaro News: बीएसएल ने जारी की जलापूर्ति की नई समय-सारणी, बदल गया समय
Bokaro News: इस्पात संयंत्र की पहल, विस्थापित बच्चों के लिए "बिरसा मुंडा छात्रवृत्ति" योजना शुरू
Hazaribagh News: बंद घर का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी, इलाज के पैसे ले उड़े चोर