धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए

धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
धनबाद स्टेशन पर टिकट जांच करते रेलवे अधिकारी.

धनबाद स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 68 यात्रियों को पकड़ा गया।

धनबाद: धनबाद मंडल में टिकट जांच अभियान लगातार तेज किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के सफर कर रहे तथा बिना बुक किए सामान के साथ यात्रा कर रहे कुल 68 यात्रियों को पकड़ा गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 30 हजार 115 रुपये वसूले गए। साथ ही सभी यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर यात्रा करने की सख्त हिदायत दी गई।

चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के अलावा विभिन्न मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी टिकट जांच की गई। इस दौरान धनबाद स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली।

धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म में प्रवेश करें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने सुनी आमजन की फरियाद, त्वरित निष्पादन के निर्देश
Chaibasa News: कलेक्ट्रेट के बाहर अधिवक्ताओं की सजगता से रुका जाली दस्तावेजों का कारोबार
पलामू में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी और बहनोई पर हत्या का आरोप
सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट से घायल हाथी की मौत, एक सप्ताह तक चला इलाज
पश्चिमी सिंहभूम में भाजपा प्रशिक्षण शिविर शुरू, अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटें बढ़ीं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
भुईयाडीह–मानगो पुल निर्माण का विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण, काम तेज करने के निर्देश
धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 68 यात्री पकड़े गए
भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, 15 से 20 मई तक झारखंड में होगा धरना-प्रदर्शन
झारखंड में 21 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट, कई जिलों में येलो और ऑरेंज चेतावनी
रांची में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की समीक्षा, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए सख्त निर्देश
पलामू पुलिस के ‘मुस्कान अभियान’ से 88 गुम मोबाइल बरामद, लोगों को लौटाए गए फोन